दिनभर लगता रहा शहर के तहसील चौपला पर जाम
शहर की यातायात व्यवस्था रविवार को एक बार फिर ध्वस्त हो गई। जाम में फंसकर लोगों को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। जाम के कारण दिनभर शहर के प्रमुख तहसील चौपला और उससे जुड़े मार्गों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई थी। शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार करने के लिए पिछले दिनों ट्रैफिक पुलिस और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीमों ने शहर के प्रमुख तहसील चौपला पर ई-रिक्शाओं का
जागरण संवाददाता, हापुड़:
शहर की यातायात व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को एक बार फिर जाम लगा रहा। जाम में फंसकर लोगों को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। जाम के कारण दिनभर शहर के प्रमुख तहसील चौपला और उससे जुड़े मार्गो पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लग गई थी। रात में भी यहीं हालात थे।
रविवार को साप्ताहिक अवकाश के बाद भी रविवार को शहर के प्रमुख तहसील चौपला पर एकाएक वाहनों का दवाब बढ़ गया। कुछ ही देर में वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई। तहसील चौपला पर जाम के कारण शहर के बुलंदशहर रोड, कचहरी रोड, गढ़-दिल्ली रोड और मेरठ तिराहा भी पूरी तरह से जाम हो गया था। दोपहर के समय स्थिति और विकट हो गई। जाम में फंसकर जहां लोगों का हाल-बेहाल हो गया, वहीं पैदल भी लोगों का चलना दूभर हो गया था। सुबह के समय से लगना शुरू हुआ जाम देर शाम तक जारी रहा।
लोगों का कहना था कि कुछ दिन पहले जाम की समस्या से लोगों को निजात मिली थी, लेकिन अब एक बार फिर से शहर में आए दिन जाम लगने से हाल-बेहाल हो रहा है। यातायात प्रभारी अजयवीर सिंह ने बताया कि एकाएक वाहनों का दवाब बढ़ने से जाम लग गया था। देर शाम भी वाहनों का दवाब बढ़ने से जाम लगा। जल्द ही शहर की प्रमुख समस्या का समाधान किया जाएगा।