जाम में फंसकर परेशान हुए हजारों लोग
शहर की यातायात व्यवस्था सोमवार को फिर ध्वस्त हो गई। दिन में कई बार रूक-रूक कर जाम लगा। जाम में फंसे लोगों का बुरा हाल हो गया था। चौराहा पर हुआ अतिक्रमण और वाहनों का बढ़ता दवाब जाम का कारण बने। यातायात पुलिस के जवानों ने जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत की।
जागरण संवाददाता, हापुड़:
नगर की यातायात व्यवस्था सोमवार को फिर ध्वस्त हो गई। दिन में कई बार रुक-रुक कर जाम लगता रहा। जाम में फंसे लोग परेशान होते रहे। चौराहा पर अतिक्रमण और वाहनों का बढ़ता दवाब जाम का कारण बना। यातायात पुलिस द्वारा जाम खुलवाने के कड़े प्रयास के बाद वाहन चालकों को राहत मिली।
सोमवार सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे शहर के प्रमुख तहसील चौपला पर वाहनों का दवाब अधिक होने से भीषण जाम लग गया। कुछ ही देर में तहसील चौपला से मेरठ रोड तिराहा पर वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई। मेरठ रोड, दिल्ली रोड, बुलंदशहर रोड पर भी वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई। जाम के कारण एम्बुलेंस, स्कूली वाहन भी फंस गए थे। लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया। शाम तक रुक-रुक कर कई बार जाम लगा।
लोगों का कहना था कि सुबह से शाम तक नगर में जाम ही लगा रहता है। लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी इस समस्या का समाधान कराने के लिए कोई ठोस योजना नहीं बना रहे हैं। चौराहों पर हुआ अतिक्रमण जब तक नहीं हटेगा, तब तक जाम से मुक्ति नहीं मिल सकेगी। इसलिए पुलिस और प्रशासन को चौराहों को अतिक्रमण मुक्त करना होगा।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (यातायात) ने बताया कि वाहनों का दवाब अधिक बढ़ने से जाम लग गया था। यातायात कर्मियों ने कड़ी मेहनत कर जाम खुलवाया और यातायात व्यवस्था सुचारू कराई।