गन्ना भुगतान को लेकर जल्द होगा आंदोलन
भारतीय किसान संगठन की ग्राम नगला बढ़ में एक पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। गन्ना भुगतान को लेकर जल्द आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। पंचायत में ईश्वर त्यागी को भारतीय किसान संगठन का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस मौके पर भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने कहा की आज देश में किसान परेशान है और दुखी है। लॉकडाउन के समय में सभी व्यक्ति अपने घरों में रहे लेकिन किसान खेतो में रहा और देश का पेट पालने का कार्य किया। केंद्र सरकार ने किसानों को कोरोना योद्धा घोषित नहीं किया । देश जवान किसान और चिकित्सकों की वजह से ही देश
14एचपीआर-94
जागरण संवाददाता, हापुड़
भारतीय किसान संगठन की ग्राम नगला बढ़ में एक पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। गन्ना भुगतान को लेकर जल्द आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।
पंचायत में ईश्वर त्यागी को भारतीय किसान संगठन का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस मौके पर भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने कहा की आज देश में किसान परेशान हैं और दुखी हैं। लॉकडाउन के समय में सभी व्यक्ति अपने घरों में रहे, लेकिन किसान खेतों में रहा और देश का पेट पालने का कार्य किया। केंद्र सरकार ने किसानों को कोरोना योद्धा घोषित नहीं किया। देश जवान, किसान और चिकित्सकों की वजह से ही देश सुरक्षित है। नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष ईश्वर त्यागी ने कहा कि सिभावली मिल किसानों का गन्ने का भुगतान नहीं कर रही है किसान परेशान हैं इसके लिए जल्द ही भारतीय किसान संगठन आन्दोलन करेगा। इस अवसर पर प्रमोद कुमार, परविदर यादव, भागीरथ, मुकेश त्यागी, ठाकुर धर्मपाल, वीरेंद्र त्यागी, हेम कुमार, इंद्रजीत, रोहित, गोलू, गौरव यादव, अनुज यादव, अनमोल त्यागी, आदेश यादव, राहुल यादव, राहुल चौधरी, देव त्यागी, कुंवर जीत त्यागी, शिवम त्यागी आदि मौजूद रहे।