Move to Jagran APP

शहर की यातायात व्यवस्था फिर धड़ाम, लगा लंबा जाम

शहर की यातायात व्यवस्था शनिवार दोपहर को एक बार फिर ध्वस्त हो गई। स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शहर के हर चौपला पर वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई। जाम में फंसकर लोगों का हाल-बेहाल हो गया था। जाम देर शाम तक जारी रहा। ऐसे में शहरवासियों का पैदल चलना भी दूभर हो गया था। यातायात कर्मियों की कड़ी मशक्कत भी जाम से राहत नहीं दिला सकी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 08:40 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 08:40 PM (IST)
शहर की यातायात व्यवस्था फिर धड़ाम, लगा लंबा जाम
शहर की यातायात व्यवस्था फिर धड़ाम, लगा लंबा जाम

जागरण संवाददाता, हापुड़

loksabha election banner

शहर की यातायात व्यवस्था शनिवार दोपहर को एक बार फिर ध्वस्त हो गई। स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शहर के हर चौपला पर वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई। जाम में फंसकर लोगों का हाल-बेहाल हो गया था। जाम देर शाम तक जारी रहा। ऐसे में शहरवासियों का पैदल चलना भी दूभर हो गया था। यातायात कर्मियों की कड़ी मशक्कत भी जाम से राहत नहीं दिला सकी।

शनिवार दोपहर करीब दो बजे शहर के प्रमुख तहसील चौपला पर एकाएक वाहनों का दवाब बढ़ गया। कुछ ही देर में

तहसील चौपला से जुड़े बुलंदशहर रोड, कचहरी रोड, मेरठ तिराहा और गढ़ रोड के अलावा मेरठ रोड फ्लाईओवर पर भी लंबी-लंबी वाहनों की कतार लग गई थी। जाम में फंसकर लोगों का हाल-बेहाल हो गया था। जाम को खुलवाने के लिए यातायात कर्मियों ने कड़ी मशक्कत भी की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। परिणामस्वरूप देर शाम छह बजे तक जाम लगे रहने से लोगों का हाल बेहाल हो गया था और लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा था।

यातायात प्रभारी तहजीबुल हसन ने बताया कि गंगा मेले में भैंसा-बुग्गियों और ट्रैक्टरों का अधिक ओवरलोड होने से जाम लग गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.