पें¨टग से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रही पालिका
नगर पालिका द्वारा नगर के आंबेडकर पार्क पर स्वच्छ भारत अभियान की अलख जगाई जा रही है। अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की पें¨टग बनाकर लोगों को सफाई के प्रति जागरुक किया जा रहा है। जबकि पें¨टग बनाए जाने के बाद पार्क काफी सौंद्रर्यकरण हो गया है। केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छ भारत अभियान को धार देने के लिए अलग-अलग रंगों में योजना को सफल बनाए
संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर: नगर पालिका द्वारा आंबेडकर पार्क में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की पें¨टग बनाकर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पें¨टग के कारण पार्क की सुंदरता काफी बढ़ गई है। गांवों में ग्रामीणों को गीले एवं सूखे कूड़े को अलग-अलग डस्टबिन में डालने के लिए जागरूक किया जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष सोना ¨सह ने बताया कि नगरपालिका द्वारा लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस क्रम में दीवारों पर पें¨टग कर लोगों को सफाई रखने का संदेश दिया जा रहा है। लोगों को कूड़ा कूड़ेदान में डालने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सफाई से ही नगर की पहचान बनती है। बाहर से आने वाले लोगों को नगर में सफाई मिलेगी तो वह अन्य स्थानों पर जाकर नगर की प्रशंसा करेगा। उन्होंने बताया कि पालिका द्वारा वार्ड में भी जाकर लोगों के सफाई के प्रति जागरुकता अभियान चलाया जाएगा।