Move to Jagran APP

दीपावली से पहले गुलजार होने लगा रंगों का बाजार

दीपावली बेहद करीब आ गई है जिससे बाजार में पेंट्स और चूना कली की मांग बढ़ने लगी है। हर कोई चाहता है कि दीपावली पर उनका घर सबसे अलग नजर आए इसलिए लोगों ने अपने घरों में रंगाई-पुताई का काम शुरू करा दिया है। घरों की रंगाई-पुताई के लिए मार्केट में डिस्टेंपर और पेंट्स की मांग बढ़ गई है। रंगाई-पुताई का सामान बेचने वाले दुकानदारों के अनुसार इस दीपावली पर सबसे खास बात यह है कि रंग बनाने वाली कंपनियों ने पिछले साल के मुकाबले दामों में कोई इजाफा नहीं किया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Oct 2021 10:12 PM (IST)Updated: Sun, 17 Oct 2021 10:12 PM (IST)
दीपावली से पहले गुलजार होने लगा रंगों का बाजार
दीपावली से पहले गुलजार होने लगा रंगों का बाजार

जागरण संवादादाता, हापुड़ : दीपावली बेहद करीब आ गई है, जिससे बाजार में पेंट्स और चूना, कली की मांग बढ़ने लगी है। हर कोई चाहता है कि दीपावली पर उनका घर सबसे अलग नजर आए, इसलिए लोगों ने अपने घरों में रंगाई-पुताई का काम शुरू करा दिया है। घरों की रंगाई-पुताई के लिए मार्केट में डिस्टेंपर और पेंट्स की मांग बढ़ गई है। रंगाई-पुताई का सामान बेचने वाले दुकानदारों के अनुसार, इस दीपावली पर सबसे खास बात यह है कि रंग बनाने वाली कंपनियों ने पिछले साल के मुकाबले दामों में कोई इजाफा नहीं किया है।

loksabha election banner

दीपावली को अब करीब 15 दिन शेष रह गए हैं। लोगों ने अपने घर की दीवारों को रंगवाना शुरू कर दिया है। पेंट विक्रेता नीरज गोयल ने बताया कि दीपावली के नजदीक आते ही रंग-रोगन में इस्तेमाल होने वाले पेंट्स और डिस्टेंपर की डिमांड बढ़ गई है। पिछले वर्ष के मुकाबले पेंट्स कंपनियों ने इस वर्ष पांच से 10 प्रतिशत तक दाम बढ़ा दिए हैं। ऐसे में लोगों को अधिक जेब ढीली कर घरों को रंगवाना पड़ रहा है। इसके अलावा लोग मजदूरों के लिए भी पेंट्स की दुकानों पर संपर्क कर रहे हैं।

घर में पेंट करवाने के लिए लोगों में अच्छा खासा उत्साह देखा जा रहा है। दीपावली के एक सप्ताह पहले पेंट कराना काफी महंगा साबित होता है, क्योंकि उस दौरान मजदूर अपनी मजदूरी आम दिनों से अधिक मांगते हैं। पेंट के दाम और मुनासिब मजदूरी के चलते लोग अभी से ही घर में पेंट कराना बेहतर समझ रहे हैं। दीपावली पर पेंट की मांग बढ़ने से साल भर हाथ पर हाथ रखकर बैठने वाले दुकानदारों में भी उत्साह नजर आ रहा है। चूना और गेरू की बिक्री घटी : हाईटेक जमाने में लोग घरों की रंगाई-पुताई के लिए डिस्टेंपर और पेंट्स की मांग अधिक कर रहे हैं। गांवों में भी अब पक्के मकान बन रहे हैं। ऐसे में चूना और गेरू के दिन लदते नजर आ रहे हैं। आज बाजार में कुछ चुनिदा दुकानों पर ही चूना व गेरू मिल रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.