Move to Jagran APP

वर्षों से इंतजार कर रहे 2546 ग्रामीणों की वरासत दर्ज

जागरण संवाददाता हापुड़ जिले के 366 राजस्व गांवों में अभियान चलाकर वर्षों से वरासत का इंतजा

By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Feb 2021 06:25 PM (IST)Updated: Tue, 23 Feb 2021 06:25 PM (IST)
वर्षों से इंतजार कर रहे 2546 ग्रामीणों की वरासत दर्ज
वर्षों से इंतजार कर रहे 2546 ग्रामीणों की वरासत दर्ज

जागरण संवाददाता, हापुड़

prime article banner

जिले के 366 राजस्व गांवों में अभियान चलाकर वर्षों से वरासत का इंतजार कर रहे लोगों की मुराद पूरी की गई। अभियान में करीब 87 राजस्व कर्मियों ने 21 फरवरी तक 2546 लोगों के वरासत के मामले दर्ज किए गए हैं। सबसे अधिक गढ़मुक्तेश्वर तहसील में अब तक 1197 मामले दर्ज हुए हैं।

तहसीलों में वरासत दर्ज कराने के लिए ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। कभी लेखपाल नहीं मिलते तो कभी संबंधित अधिकारी नहीं मिलते। संपूर्ण समाधान दिवसों में भी वरासत दर्ज करने के संबंध में कई शिकायतें आती थीं। शासन ने इस समस्या को देखते हुए प्रदेश भर वरासत दर्ज कराने का अभियान चलाया हुआ है। जिलाधिकारी के निर्देश पर गांव- गांव टीम जाकर वरासत के मामलों की जांच कर नियमानुसार दर्ज कराए जा रहे हैं। जनपद में 21 फरवरी तक हापुड़, धौलाना और गढ़मुक्तेश्वर तहसील में 2456 वरासत के मामले दर्ज हुए हैं और यह अभियान अभी भी जारी है।

क्या कहते हैं अपर जिलाधिकारी

प्रदेश भर में मृतक खातेदारों की अविवादित वरासत दर्ज कराए जाने के लिए 15 दिसंबर से अभियान चल रहा है। जनपद में 21 फरवरी तक 2546 खातेदारों की वरासत दर्ज हो चुकी है। पहले यह अभियान 15 फरवरी तक चलना था, लेकिन अब शासन के निर्देश पर 28 फरवरी तक यह अभियान चलाया जाएगा। सभी तहसीलों के अधिकारियों और राजस्व कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि अविवादित वरासत के मामले दर्ज किए जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तहसील 21 फरवरी तक दर्ज वरासत

हापुड़ 657

गढ़मुक्तेश्वर 1197

धौलाना 692

कुल 2546


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.