दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ने दिया अधिकार व व्यवहार का प्रशिक्षण
12एचपीआर-33 संवाद सहयोगी धौलाना। विधानसभा क्षेत्र के भाजपाइयों को शनिवार को दर्जा प्राप्त राज्य
12एचपीआर-33
संवाद सहयोगी, धौलाना।
विधानसभा क्षेत्र के भाजपाइयों को शनिवार को दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री संजीव गोयल सिक्का ने अधिकार व व्यवहार का प्रशिक्षण दिया। ऑनलाइन आयोजित किए गए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष एडवोकेट उमेश राणा ने की। इस कार्यक्रम में सेक्टर संयोजक व सेक्टर प्रभारियों के साथ ही पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान आगामी कार्ययोजना की जानकारी विस्तार से दी गई।
राज्य मंत्री ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। जिसका श्रेय भी एक एक कार्यकर्ता को ही जाता है। उन्होंने कहा प्रत्येक सेक्टर को मजबूत किया जाना आवश्यक है। इस दौरान हमें अपने व्यवहार को सौम्य रखना होगा। लेकिन इसके साथ ही स्पष्ट वादी भी रहें। साथ ही जब पार्टी का कार्य करें तो पूरे अधिकार के साथ मन से करें।
जिला अध्यक्ष एडवोकेट उमेश राणा ने कहा कि एक एक कार्यकर्ता सम्मान योग्य है। उन्हीं की बदौलत आज भाजपा केंद्र व प्रदेश की सत्ता पर काबिज रहकर जन हित के कार्य कर रही है। इस अवसर पर विधान सभा प्रभारी व जिला महामंत्री श्यामेंद्र त्यागी, मण्डल प्रभारी मीना सिंह, जिला मीडिया प्रभारी सुयश वशिष्ठ, मण्डल अध्यक्ष डॉ सोनू ठाकुर, नवीन तोमर, अशोक चौधरी, हरीश अग्रवाल, भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष उपेन्द्र राणा, मण्डल उपाध्यक्ष राहुल नंबरदार, मण्डल महामंत्री अभिषेक तोमर, मण्डल मंत्री सुमित राणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मिटू चौहान आदि मौजूद रहे।