दस्तावेजों में मिली कमी, सीज किए वाहन
22 एचपीआर 54 - जागरण संवाददाता हापुड़ यात्री कर अधिकारी मनोज गुप्ता ने बाबूगढ़ थाना क्षे˜
22 एचपीआर 54 -
जागरण संवाददाता, हापुड़ :
यात्री कर अधिकारी मनोज गुप्ता ने बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर अभियान चलाया। इस दौरान दस्तावेजों में कमी मिलने पर कई वाहनों को सीज किया गया।
डीएम अदिति सिंह के आदेशानुसार जनपद में बकाया वसूली को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। जिस वाहन स्वामियों ने वाहन का टैक्स जमा नहीं किया है और संचालन कर रहे हैं। उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई है। बकाया भुगतान को लेकर चलाए गए अभियान के दौरान कागजात चैक किए गए। जिस वाहन स्वामियों ने परमिट नहीं लिया हुआ था और टैक्स जमा नहीं किया था, साथ ही अन्य दस्तावेजों में गड़बड़ी मिलने पर वाहनों को सीज कर दिया गया। करीब पांच वाहनों को सीज किया गया है। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।