55 घंटे के लॉकडाउन से बाजारों में छाया रहा सनाटा
संवाद सहयोगी गढ़मुक्तेश्वर लॉकडाउन में रविवार को शहर व देहात के बाजार सूने रहें। प
संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर:
लॉकडाउन में रविवार को शहर व देहात के बाजार सूने रहें। पुलिस ने चेकिग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। क्षेत्र की सीमा एवं मुख्य मार्गों पर पुलिस तैनात रही। पुराने बाजार कस्बा, मुख्य बाजार व मार्गो पर पुलिस ने गश्त किया। लोगों ने अपने घरों में रहकर लॉकडाउन के नियमों का पालन किया। हालांकि इक्का दुक्का दुकानों के खुले जाने की सूचना पर एसडीएम ने उनको मौके पर बंद कराया।
55 घंटे के लॉकडाउन के दूसरे दिन क्षेत्र के बार्डर के चेकपोस्ट पर आने-जाने वाले लोगों की सघन चेकिग की गई। ब्रजघाट, सदरपुर, नानपुर, सिखेड़ा चैक पोस्ट पर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर वाहनों के चालान किए। नगर के मुख्य मार्गो व चौराहे तथा नगर के बड़ा बाजार, जवाहर गंज मार्केट, पुराना कस्बा, ईदगाह रोड, तहसील रोड रोड के अलावा धान मंडी मुख्य बाजार, सिभावली, हरोड़ा रोड, बक्सर आदि के मुख्य मार्गो व मैन बाजारों में पुलिस तैनात रही। लोगों ने अपने घरों में रहकर लॉकडाउन के नियमों का पालन किया। लोग जरूरी काम के लिए ही घरों से बाहर निकले। घर से बाहर निकलते समय मॉस्क का प्रयोग किया गया। पुलिस ने बेवजह घूमने वाले व मास्क न पहनने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की तथा कुछ को हिदायत देकर छोड़ा। साथ ही नगर में इक्का दुक्का स्थान पर चोरी से दुकान खोलने वालों को फटकार लगाते हुए दुकानों को बंद कराया।