Move to Jagran APP

ग्यारह घंटे तक बाधित रही विद्युत आपूर्ति, परेशान रहे लाखों नागरिक

एक बार फिर अधिकारियों का शहर में ना होना और कर्मचारियों की लापरवाही लाखों शहरवासियों पर भारी पड़ी। पूरे दिन फाल्टों के सही ना होने के कारण आपूर्ति बाधित रही। केबिल बॉक्स फटने से 11 घंटे तक आधे शहर की आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों में ऊर्जा निगम के प्रति रोष व्याप्त है। वहीं, अधिकारियों के फोन ना उठने की शिकायतें भी रही।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 07:38 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 07:38 PM (IST)
ग्यारह घंटे तक बाधित रही विद्युत आपूर्ति, परेशान रहे लाखों नागरिक
ग्यारह घंटे तक बाधित रही विद्युत आपूर्ति, परेशान रहे लाखों नागरिक

जागरण संवाददाता, हापुड़ : ऊर्जा निगम के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण नगर के काफी बड़े हिस्से में लगभग 11 घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। पूरे विद्युत लाइन में आती रही खराबियों को कर्मचारी सुधार पाने में नाकाम रहे। केबिल बॉक्स फटने के कारण आधे शहर की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान अधिकारियों से फोन पर संपर्क नहीं हो पाने के कारण नागरिकों में रोष है। नागरिकों का आरोप है कि अधिकारियों को फोन कॉल करने पर पर उत्तर नहीं दिया गया।

loksabha election banner

रविवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे अचानक पूरे शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दिल्ली रोड, टाउन हाल और प्रीत विहार बिजली घर से जुड़े इलाकों में आपूर्ति बंद हो गई। इसके बाद लोगों ने बिजली घर पर जानकारी की तो प्रीत विहार में हाइटेंशन लाइन का केबिल बॉक्स फटने की जानकारी दी गई। जब दोपहर तक भी आपूर्ति सुचारू नहीं हुई तो शहरवासियों में रोष बढ़ गया। इस दौरान अधिकारियों और बिजली घर पर तैनात कर्मचारियों ने फोन कॉल का उत्तर देना बंद कर दिया। दोपहर बाद टाउन हाल बिजली घर से जुड़े इलाकों में आपूर्ति शुरू हो गई, लेकिन दोबारा खराबी आ जाने के बाद दिल्ली रोड और प्रीत विहार की आपूर्ति ठप हो गई। कुछ देर बाद आपूर्ति को पुन: सुचारू कराया गया, लेकिन तीसरी बार फिर खराबी आ गई। शाम करीब साढ़े छह बजे विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

रविवार का दिन होने के कारण अधिकतर अधिकारी मौके पर नही पहुंच पाए। इस कारण लाइन में आई खराबी की मरम्मत किए जाने में समस्या बनी। कर्मचारी स्थिति को काबू कर पाने में नाकाम साबित हुए। हालांकि दिन भर हल्की-हल्की बरसात होते रहने के कारण लोगों को विद्युत आपूर्ति ठप रहने की अधिक परेशानी नहीं झेलनी पड़ी। हालांकि बरसात के कारण दिन भर घरों में बैठे रहने को मजबूर लोग टीवी का आनंद नहीं उठा सके।

अधिशासी अभियंता सुनील कुमार का कहना है कि प्रीत विहार में केबिल बॉक्स फटने से समस्या हुई थी। बहुत स्थानों पर तार पेड़ों के बीच से होकर गुजर रहे हैं। इस कारण खराबी को दूर करने में परेशानी हुई है। बारिश ने भी ऊर्जा निगम के कर्मचारियों की समस्या को बढ़ाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.