Move to Jagran APP

प्रचलित गीतों की धुन पर माहौल बना रहें राजनीतिक दल

बच्चे से लेकर बड़े तक इन गीतों को गुनगुना रहे हैं। तैयार किए गए गीतों में उन धुनों को प्राथमिकता दी गई है जिन पर लोग थिरकने को भी मजबूर हो जाते हैं। सत्ताधारी भाजपा के पदाधिकारियों ने ससुराल गेंदा फूल गीत की धुन पर गाना तैयार किया है।

By Prateek KumarEdited By: Published: Wed, 19 Jan 2022 05:37 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jan 2022 05:37 PM (IST)
प्रचलित गीतों की धुन पर माहौल बना रहें राजनीतिक दल
प्रमुख राजनीतिक दलों ने तैयार किए विभिन्न धुन पर गीत।

पिलखुवा [संजीव वर्मा]। रैली और भीड़-भाड़ के साथ चुनाव प्रचार पर पाबंदी होने के चलते राजनीतिक दलों ने नया फंडा तैयार किया है। मतदाताओं के बीच माहौल बनाने के लिए राजनीतिक दलों ने प्रचलित गीतों की धुन पर गीत तैयार किए हैं जो मतदाताओं पर जुबां चढ़ने शुरू हो गए हैं। बच्चे से लेकर बड़े तक इन गीतों को गुनगुना रहे हैं। तैयार किए गए गीतों में उन धुनों को प्राथमिकता दी गई है जिन पर लोग थिरकने को भी मजबूर हो जाते हैं। सत्ताधारी भाजपा के पदाधिकारियों ने ससुराल गेंदा फूल गीत की धुन पर गाना तैयार किया है। जिसकी वीडियो लगातार वाट्सएप ग्रु़पों पर साझा हो रही है।

loksabha election banner

मतदाताओं की जुबां और थिरकने वाली धुन को प्राथमिकता

पंजाबी गाने की वीडियो पर तैयार इस गाने में गीतकार महिला सभी रिश्तेदारों से भाजपा को जीतने का आह्वान कर रही है। कांग्रेस, सपा-रालोद गठबंधन और बसपा के पदाधिकारी भी विभिन्न फिल्मी गीतों की धुन पर अपनी बात कहते हुए मतदाताओं के बीच माहौल बना रहे हैं। राजनीतिक और चुनाव से जुड़े गीतों को धौलाना विधानसभा क्षेत्र में लोग गुनगुनाते दिखाई दे रहे हैं।

जीत के लिए लगा रहे नारे

बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान समर्थक जोर-शोर से राजनीतिक दल और प्रत्याशी को जीतने के लिए नारे लगाया करते थे। यह नारे ऐसे हुआ करते थे तो मतदान के बाद भी लोगों की जुबां पर रहते थे। इस बार कोरोना संक्रमण को देखते हुए चुनाव प्रचार को लेकर विभिन्न प्रकार की पाबंदियां हैं। इसीलिए प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों ने मतदाताओं के बीच माहौल बनाने के लिए फिल्मी, पंजाबी आदि गीतों की धुन का सहारा लिया हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.