Move to Jagran APP

Hapur: ग्राम प्रधान के घर में डकैती डालने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

पांच दिन पूर्व महिला ग्राम प्रधान के घर में हुई डकैती की वारदात शामिल बदमाश को पुलिस ने शनिवार देर शाम मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Sat, 27 Nov 2021 08:18 PM (IST)Updated: Sat, 27 Nov 2021 08:18 PM (IST)
Hapur: ग्राम प्रधान के घर में डकैती डालने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
डकैती में शामिल बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी पुलिस की गोली

सिंभावली (हापुड़) [प्रिंस]। पांच दिन पूर्व महिला ग्राम प्रधान के घर में हुई डकैती की वारदात शामिल बदमाश को पुलिस ने शनिवार देर शाम मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। वारदात में शामिल छह बदमाशों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार शाम को पुलिस व एसओजी की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि ग्राम प्रधान कल्पना गोयल के हुई डकैती में शामिल बदमाश गांव बड्ढा की ओर आ रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने गांव बड्ढा नहर पुल के पास चेकिंग शुरू कर दी।

loksabha election banner

इस दौरान पुलिस को बाइक सवार संदिग्ध आता दिखाई दिया। रूकने का इशारा करने पर बाइक सवार ने फायरिंग करते हुए फरार होने का प्रयास किया। जवाबी फायरिंग में बाइक सवार पैर में गोली लगने से घायल हो गया। छानबीन के बाद पता चला कि घायल दिल्ली के नागलोई निवासी सोनू है। बदमाश के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक, एक बैग, एक तमंचा, दो खोखे बरामद किए हैं।

क्या है मामला

सिंभावली ब्लाक की ग्राम पंचायत भोवापुर मस्तान नगर स्थित भगवती गंज कालोनी निवासी महेंद्र गोयल उर्फ टीटू (सीरे वाले) सल्फर प्लाट चलाते हैं। उनकी पत्नी कल्पना गोयल वर्तमान में भोवापुर मस्ताननगर की ग्राम प्रधान हैं। पांच दिन पूर्व दिन-दहाड़े हथियारों से लैस नकाबपोश करीब एक दर्जन बदमाशों घर में घुसकर ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों को बंधक बना लिया था। बदमाश घर से हजारों की नकदी व लाखों के आभूषण लूटकर फरार हो गए थे।

बदमाश पूर्व में हो चुके हैं गिरफ्तार

पुलिस ने शुक्रवार को डकैती में शामिल दिल्ली के थाना मियावली क्षेत्र के सैय्यद नागलोई पश्चिम विहार निवासी हरदीप सिंह, थाना निहाल क्षेत्र के गुरूनानक एंक्लेव चंद्र विहार निलोठी निवासी रिंकू उर्फ हरप्रीत, राजा, जनपद बिजनौर के थाना नजीबाबाद क्षेत्र के आजाद मार्केट निवासी जावेद व हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव देहरा निवासी आरिफ उर्फ डाक्टर को गिरफ्तार किया था।

यह बदमाश है अभी फरार

डकैती के मामले में पुलिस अब तक सात आरोपितों का गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि अभी भी घटना में शामिल दिल्ली निवासी गंजा, प्रिंस लंगड़ा, व हरियाणा के रेवाड़ी निवासी ललित उर्फ टीकला फरार हैं। फरार बदमाशों की पुलिस तलाश की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.