11एचपीआर 18 की संशोधित फाइल:जेठ ने किया दुष्कर्म, पति ने पत्नी को कह दिया तीन तलाक
जागरण संवाददाता हापुड़ थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ जेठ ने दुष्कर्म
जागरण संवाददाता, हापुड़
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ जेठ ने दुष्कर्म किया। इतना हीं नहीं पति ने फोन पर महिला को तीन तलाक कह दिया। दहेज में एक लाख रुपए की मांग कर ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को घर से निकाल दिया। थाना स्तर से लेकर आला अधिकारियों से शिकायत के बाद भी पीड़िता को इंसाफ नहीं मिला। इंसाफ के लिए पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में ससुराल पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि 22 जुलाई 2018 को उसका निकाह जनपद गाजियाबाद के थाना साहिबाद क्षेत्र के हिड़न विहार निवासी एक व्यक्ति के साथ हुआ था। शादी में मायके पक्ष के लोगों ने आठ लाख रुपए का दान दहेज दिया था, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग इससे खुश नहीं थे। निकाह के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज में एक लाख रुपये की मांग करते हुए विवाहिता के प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
आरोप है कि नंनदोई ने महिला के साथ अश्लील हरकतें करने का प्रयास किया। जबकि जेठ ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को बेरहमी से पीटा। 22 जनवरी 2020 को ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। किसी तरह पीड़िता मायके पहुंची और स्वजन को मामले की जानकारी दी।
11 फरवरी 2020 पति ने पीड़िता को फोन किया और तीन तलाक कह दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत थाने से लेकर आला अधिकारियों से की, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इंसाफ के लिए पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि न्यायालय के आधार पर ससुराल पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।