Move to Jagran APP

भाजपा के देहात मंडल अध्यक्ष के साथ अभद्रता और हाथापाई

जागरण संवाददाता हापुड़ भाजपा के देहात मंडल अध्यक्ष दिनेश त्यागी को बृहस्पतिवार देर रात

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Feb 2021 07:30 PM (IST)Updated: Fri, 26 Feb 2021 07:30 PM (IST)
भाजपा के देहात मंडल अध्यक्ष के साथ अभद्रता और हाथापाई
भाजपा के देहात मंडल अध्यक्ष के साथ अभद्रता और हाथापाई

जागरण संवाददाता, हापुड़ :

loksabha election banner

भाजपा के देहात मंडल अध्यक्ष दिनेश त्यागी को बृहस्पतिवार देर रात कोतवाली पुलिस ने उनके घर से उठा लिया। गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद अचानक हुई कार्रवाई से माहौल गरम हो गया। देर रात करीब साढ़े तीन बजे दिनेश त्यागी को पुलिस ने छोड़ दिया, लेकिन शुक्रवार को इस मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। सिचाई विभाग के गेस्ट हाउस में वार्ता के लिए एसपी के पहुंचने पर भाजपाइयों ने जमकर हंगामा किया। भाजपाइयों ने शोर मचाते हुए उन्हें भी जेल भेजने की बात कही। एसपी के समझाने पर मामला शांत हुआ और आधा घंटे तक जनप्रतिनिधियों व जिलाध्यक्ष के साथ एक कमरे में वार्ता चली। भाजपाइयों ने दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

आरोप है कि वर्ष 2009 में जाम लगाने के मामले में दिनेश त्यागी के गैर जमानती वारंट जारी हुए थे। इसके बाद बृहस्पतिवार की रात करीब एक बजे कोतवाली पुलिस गांव धनौरा में दिनेश त्यागी के घर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने दिनेश त्यागी को घर से बुलाया और पुलिस की गाड़ी में बैठाकर कोतवाली ले आई। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इस दौरान दिनेश त्यागी के साथ अभद्रता और हाथापाई की गई। देर रात ही पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद करीब साढ़े तीन बजे दिनेश त्यागी को छोड़ दिया गया।

शुक्रवार को सांसद राजेंद्र अग्रवाल भी नगर में पहुंचे। रात्रि के घटनाक्रम की जानकारी उन्हें दी गई। इसके बाद एसपी नीरज कुमार जादौन को वार्ता के लिए सिचाई विभाग के गेस्ट हाउस में वार्ता के लिए बुलाया गया। दोपहर के समय सिचाई विभाग के गेस्ट हाउस के एक कमरे में सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक विजयपाल आढ़ती, नगर पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत, जिलाध्यक्ष उमेश राणा और एसपी के बीच वार्ता शुरू हुई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध सक्सैना और अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मियों को हटाने की मांग की गई लेकिन, किसी बात पर मामला बिगड़ गया। लेकिन फिर बातचीत शुरू हुई। करीब आधा घंटे की वार्ता के बाद सभी कमरे से बाहर निकले और एसपी मौके से चले गए। इसके बाद जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को समझाया। क्या कहते हैं मंडल अध्यक्ष

पंचायत चुनाव की राजनीति के तहत ऐसा हुआ है, जिससे कि उन्हें बदनाम किया जा सके। उनके वारंट कब जारी हुए उन्हें जानकारी ही नहीं है। जबकि, वारंट की सूची में उनसे ऊपर छह और नाम है, लेकिन सबसे पहले उनके ऊपर ही गलत तरीके से कार्रवाई की गई है। -दिनेश त्यागी, मंडल अध्यक्ष भाजपा

-------

क्या कहते हैं क्षेत्रीय अध्यक्ष

मैं लखनऊ बैठक में आया हुआ हूं। इस मामले की जानकारी नहीं है। जिलाध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष से वार्ता कर उचित कार्रवाई कराएंगे। -मोहित बैनिवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा क्या कहते हैं जिलाध्यक्ष

प्रदेश अध्यक्ष को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया गया है। उन्होंने मामले में रिपोर्ट मांगी है। कार्यकर्ता का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। -उमेश राणा जिलाध्यक्ष क्या कहते हैं एसपी

इस मामले की जानकारी मिली है। मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। -नीरज जादौन, एस पी हापुड़ क्या कहते हैं सांसद

मंडल अध्यक्ष के घर रात को डेढ़ बजे जाना और अभद्रता कर हिरासत करना सरासर गलत है अगर कोर्ट से वारंट हुए तो दिन में जानकारी देना चाहिए था। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। -राजेंद्र अग्रवाल सांसद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.