घाटों पर गंदगी देख भड़के पालिका अध्यक्ष
तीर्थ नगरी ब्रजघाट में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर लगने वाले शहरी मेले की तैयारियों में जुटे पालिका अध्यक्ष सोना ¨सह उद्देश्यों को सफाई कर्मचारी पलीता लगा रहे हैं। इसकी पोल तब खुली जब पालिकाध्यक्ष रविवार दोपहर खुद घाटों का निरीक्षण करने पहुंच गए। उन्होंने घाटों पर गंदगी मिलने पर सफाई कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए निलंबित करने की चेतावनी दी। पालिका अध्यक्ष की फटकार से सफाई कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
संवाद सहयोगी, ब्रजघाट : तीर्थ नगरी ब्रजघाट में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले शहरी मेले की तैयारी का रविवार को पालिका अध्यक्ष सोना ¨सह ने निरीक्षण किया। उन्होंने घाटों पर गंदगी मिलने पर सफाई कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए निलंबित करने की चेतावनी दी। पालिका अध्यक्ष की फटकार से सफाई कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
ब्रजघाट में कार्तिक पूर्णिमा पर शहरी मेले का आयोजन किया जाता है। इसका आयोजन नगर पालिका परिषद कराती है। इस मेले में करीब आठ से दस लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। विगत कई दिनों से पालिका अध्यक्ष सोना ¨सह मेले की तैयारी की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने सफाई कर्मचारियों और ठेकेदारों को विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घाट और बाजार में सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।
पालिकाध्यक्ष रविवार दोपहर घाटों का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान घाटों पर गंदगी देख वह भड़क गए। उन्होंने सफाई कर्मियों को फटकार लगाते हुए उन्हें निलंबित करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यहां दूरदराज से श्रद्धालु आस्था का भाव लेकर आते हैं। घाटों पर सफाई के लिए पालिका द्वारा सफाई कर्मियों की तैनाती के बावजूद घाटों पर गंदगी दिखाई दे रही है। उन्होंने मेले के दौरान श्रद्धालुओं के लिए कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित सफाई कर्मी को निलंबित करने और वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर चीनी पाल, मुकेश गुरु, राजकुमार लालू आदि लोग मौजूद रहे।