Move to Jagran APP

Hapur Crime News: दुपट्टे से गला घोंटकर विदेशी महिला की हत्या, दुष्कर्म की आशंका

Hapur Crime News हापुड़ में नगर रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार सुबह शव मिलने पर अफसरों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर एएसपी भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया।

By Abhishek TiwariEdited By: Published: Tue, 17 May 2022 02:15 PM (IST)Updated: Tue, 17 May 2022 02:15 PM (IST)
Hapur Crime News: दुपट्टे से गला घोंटकर विदेशी महिला की हत्या, दुष्कर्म की आशंका
Hapur Crime News: दुपट्टे से गला घोंटकर विदेशी महिला की हत्या, दुष्कर्म की आशंका

हापुड़ (केशव त्यागी)। नगर रेलवे स्टेशन के पास बचे शौचालय के पीछे झाड़ियों में एक विदेशी महिला का शव मिला है। महिला की दुप्पटे से गला घोटकर हत्या की गई है। मौके पर मिले साक्ष्य के आधार पर दुष्कर्म की भी आशंका व्यक्त की जा रही है। मंगलवार सुबह शव मिलने पर अफसरों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर एएसपी भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। लेकिन, कामयाबी नहीं मिल सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुटी है।

loksabha election banner

15 दिन पहले एक 40 वर्षीय महिला नगर के रेलवे स्टेशन पर आई थी। स्टेशन परिसर में बने मुसाफिरखाने में रह रही थी। वहां रहने वाले लोगों ने बताया कि महिला स्वयं को नेपाल के काठमांडू की रहने वाली बताती थी। मंगलवार सुबह कुछ लोगों ने महिला का शव रेलवे स्टेशन के पास बचे शौचालय के पीछे झाड़ियों में पड़ा देखा। लोगों ने मामले की सूचना जीआरपी, आरपीएफ और कोतवाली पुलिस को दी। शव मिलने की सूचना पर एएसपी सर्वेश मिश्रा, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।

दुप्पटे से महिला का गला घोटा गया था। दुप्पटा महिला के गले में ही बंधा हुआ मिला है। उसके चेहरे और शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान है। महिला के मुहं पर खून भी लगा था। पुलिस ने स्थानीय लोगों को मौके पर बुलाकर महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन, महिला की पहचान नहीं हो सकी। हालांकि पुलिस के हाथ महिला का एक बैग लगा है। लेकिन उसमें कपड़ों के अलावा कुछ और नहीं मिला था।

घटनास्थल पर मिली चादर, दुष्कर्म की आशंका

घटना स्थल पर एक चादर भी मिली है। झाड़ियों को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानों चादर बिछाकर कुछ लोग वहां बैठे हो। अंदेशा है कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है। एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जिसके बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस लगातार महिला की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

शराब की शौकीन थी महिला

मुसाफिरखाने में रहने वाले कुछ लोगों ने बताया कि महिला शराब की शौकीन थी। शराब का सेवन कर अक्सर वह लोगों से लड़ती झगड़ती रहती थी। पिछले एक सप्ताह से महिला देर शाम के वक्त कुछ लोगों के साथ घूमती रहती थी। सोमवार रात महिला के साथ स्टेशन परिसर पर कुछ लोग मौजूद थे। सभी ने एक साथ बैठकर शराब का सेवन भी किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.