विदाई के वक्त बदमाशों ने लोगों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, मची भगदड़; कई घायल
शहर के एक शादी समारोह में उस समय भगदड़ मच गई जब दो दुल्हनों की विदाई के समय हथियारों बंद बाइक सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
हापुड़ [केशव त्यागी]। थाना धौलाना क्षेत्र के गांव नंगला उदयरामपुर में अायोजित शादी समारोह में उस समय भगदड़ मच गई, जब दो दुल्हनों की विदाई के समय हथियारों बंद बाइक सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से दूल्हे के चाचा की मौके पर मौत ही हो गई, जबकि करीब चार लोग घायल हुए हैं।
पुलिस विभाग में हड़कंप
अानन फानन में लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। अाला अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटे हैं।
जिले की सीमा हुई सील
वहीं, गौतमबुद्धनगर और बुलंदशहर जिले की सीमा पर चेकिंग शुरू कर बदमाशों की तलाश जारी है। गांव नंगला उदयरामपुर निवासी विजय सिंह ने अपनी पुत्री अारती व ज्योति की शादी हरियाणा के फरीदाबाद क्षेत्र के गांव अनंगपुर निवासी देवेंद्र के पुत्र सचिन अौर सागर के साथ तय की थी।
शाम को सबकुछ था सामान्य
रविवार को बारात फरीदाबाद से नंगला उदयरामपुर में पहुंचीं। दोनों पक्षों के लोग बड़ी धूमधाम से शादी समारोह की रस्मों को पूरा कर रहे थे। शाम के समय दोनों पक्षों के लोगों की मौजूदगी में दुल्हनों की विदाई की रस्म अदा की जा रही थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक बाइक पर सवार होकर आए तीन हथियारबंद बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
फायरिंग होते ही मची भगदड़
फायरिंग होता देखकर जान बचाने के लिए लोगों में भगदड़ मच गई। इस दौरान गोली लगने से दुल्हे के सगे चाचा फरीदाबाद के गांव अनंगपुर निवासी सुधीर (40) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, गांव प्रधान नंगला उदयरामपुर निवासी सुशील, विजयपाल, कार्तिक अौर रामवीर गोली लगने से घायल हो गए।
बदमाशों ने भागते हुए की फायरिंग
बदमाशों ने फरार होते समय भी हवाई फायरिंग की। आनन फानन में लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा, थाना धौलाना प्रभारी निरीक्षक विशाल श्रीवास्तव समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचें। अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि फिलहाल इस संबंध में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। सूचना मिली है कि समारोह में एक बाइक पर सवार होकर तीन हथियारबंद पहुंचे थे, जिन्होंने फायरिंग की है। मामले की जांच की जा रही है।