किसान ने लगाया फसल बर्बाद करने का आरोप
गांव इकलैडी निवासी एक किसान ने अपने ही गांव के कुछ लोगों पर फसल बबरद करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने एसडीएम से शिकायत करते हुए अवैध कब्जा हटवाकर जल निकासी की समस्या भी दूर करने की मांग की है।
संस, धौलाना : गांव इकलैडी निवासी एक किसान ने अपने ही गांव के कुछ लोगों पर उसकी फसल बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित ने उपजिलाधिकारी से अवैध कब्जा हटवाकर जल निकासी की समस्या का समाधान करने की मांग की है।
गांव निवासी करन ¨सह पुत्र रामभूल ¨सह ने बताया कि खसरा संख्या 635 पर उसकी जमीन है। इस भूमि में उसने फसल बो रखी थी। इसके निकट कुछ लोगों ने गंदे पानी की निकासी रोक कर नाली की भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है। नाली खोलने का प्रयास करने पर आरोपित झगड़ा करते हैं। इसके चलते गंदा पानी उसके खेत में खड़ी फसल में भर गया, जिस कारण उसकी फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। इस संबंध में वह कई बार शिकायत कर चुका है, लेकिन उसकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। उपजिलाधिकारी हनुमान प्रसाद मौर्य का कहना है कि शिकायत उनके कार्यालय में दी गई होगी। वे जांच कराकर जल्द ही इसका समाधान करा देंगे।