किसान की कृषि वैज्ञानिक पुत्री को किया सम्मानित
ब्राहमण महासभा के पदाधिकारी और सदस्यों ने दीक्षा शर्मा का भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा देश में चौथा स्थान प्राप्त करने पर सम्मिनत किया। ब्राहमण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित नानक चंद शर्मा ने कहा कि ग्राम हसनपुर निवासी प्रदीप शर्मा की पुत्री दीक्षा शर्मा ने क्षेत्र
जागरण संवाददाता, हापुड़ : ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी और सदस्यों ने दीक्षा शर्मा का भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा देश में चौथा स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया।
ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित नानक चंद शर्मा ने कहा कि ग्राम हसनपुर निवासी प्रदीप शर्मा की पुत्री दीक्षा शर्मा ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि दीक्षा से प्रेरणा लेकर अन्य बच्चों को भी आगे बढ़ना चाहिए। प्रदीप शर्मा ने कृषि कार्य करते हुए भी पुत्री की पढ़ने के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराईं। यह उनके शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। इस मौके पर अमरपाल शर्मा, पवन पंडित, अवधेश शर्मा, जगदीश, धनपाल, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।