Move to Jagran APP

दुल्हनों की विदाई के समय की फायरिग, एक की मौत, सात घायल

थाना धौलाना क्षेत्र के गांव नंगला उदयरामपुर में रविवार को आयोजित शादी समारोह में उस समय भगदड़ मच गई जब दो दुल्हनों की विदाई के समय हथियारों बंद हमलावर ने दुल्हे के सगे चाचा के शरीर में कई गोलियां दाग दी। गोली लगने से दुल्हे के चाचा की मौके पर मौत हो गई। जबकि करीब सात लोग घायल हुए हैं। हमलावर हवाई फायरिग करते हुए अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। आनन फानन में लोगों ने घा

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Nov 2019 09:23 PM (IST)Updated: Mon, 25 Nov 2019 06:01 AM (IST)
दुल्हनों की विदाई के समय की फायरिग, एक की मौत, सात घायल
दुल्हनों की विदाई के समय की फायरिग, एक की मौत, सात घायल

संवाद सहयोगी, धौलाना :

loksabha election banner

थाना धौलाना क्षेत्र के गांव नंगला उदयरामपुर में रविवार की शाम को आयोजित शादी समारोह में उस समय भगदड़ मच गई, जब दो दुल्हनों की विदाई के समय हथियार बंद हमलावरों ने दुल्हे के सगे चाचा पर ताबड़तोड़ फायरिग कर दी। गोली लगने से दुल्हे के चाचा की मौके पर मौत हो गई। जबकि, वहां मौजूद करीब सात लोग घायल हो गए हैं। वारदात के बाद हमलावर हवाई फायरिग करते हुए फरार हो गए। आनन फानन में लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। एसपी समेत अनेक पुलिस अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटे हैं। वहीं पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। कुछ ही देर में खुशी का मौहाल गम में बदल गया। गांव में दशहत का माहौल है।

गांव नंगला उदयरामपुर निवासी विजय सिंह ने अपनी पुत्री आरती व ज्योति की शादी हरियाणा के फरीदाबाद क्षेत्र के गांव अनंगपुर निवासी देवेंद्र के पुत्र सचिन और सागर के साथ तय की थी। रविवार को बरात फरीदाबाद से नंगला उदयरामपुर में पहुंचीं। दोनों पक्षों के लोग बड़ी धूमधाम से शादी समारोह की रस्मों को पूरा कर रहे थे। शाम के समय दोनों पक्षों के लोगों की मौजूदगी में दुल्हनों की विदाई की रस्म अदा की जा रही थी। इस दौरान हथियार बंद हमलावर मौके पर पहुंचे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावरों ने दुल्हे के चाचा प्रोपर्टी डीलर सुधीर (40) पर फायरिग कर दी। जिससे उनकी मौत हो गई। फायरिग होता देखकर जान बचाने के लिए लोगों में भगदड़ मच गई। इस दौरान गोली लगने से गांव अनंगपुर निवासी रिकू, दुल्हे के बहनोई जनपद गौतमबुद्ध नगर के मिलक दादरी निवासी संजू, दुल्हन के मौसा दिल्ली के थाना आर्यनगर निवासी राजवीर, गांव नंगला उदयरामपुर निवासी सुशील, विजयपाल, कार्तिक और रामवीर घायल हो गए।

इसके बाद हमलावर अपने दो साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर हवाई फायरिग करते हुए फरार हो गए। आनन-फानन में लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन, अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा, सीओ पीपी सिंह, थाना धौलाना प्रभारी निरीक्षक विशाल श्रीवास्तव समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हमलावर सतीश की हत्या के इरादे से आए थे। गोली लगने से घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी कराई जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.