Move to Jagran APP

'पहले सैनिटाइज होंगे कर्मचारी, फिर मिलेगी अनुमति', नगर पालिका ने लगवाई ऑटोमेटिक सैनिटाइजर स्प्रे मशीन

लॉकडाउन के बावजूद प्रतिदिन नगर पालिका के कार्यालय खुल रहे हैं। क्योंकि अधिकारी व कर्मचारी खाद्यान्न वितरण से लेकर सैनिटाइजेशन के कार्य में लगे हुए हैं।

By Nitin AroraEdited By: Published: Wed, 29 Apr 2020 11:32 AM (IST)Updated: Wed, 29 Apr 2020 11:32 AM (IST)
'पहले सैनिटाइज होंगे कर्मचारी, फिर मिलेगी अनुमति', नगर पालिका ने लगवाई ऑटोमेटिक सैनिटाइजर स्प्रे मशीन
'पहले सैनिटाइज होंगे कर्मचारी, फिर मिलेगी अनुमति', नगर पालिका ने लगवाई ऑटोमेटिक सैनिटाइजर स्प्रे मशीन

हापुड़, जागरण संवाददाता। नगर पालिका ने अपने अधिकारियों व कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए ऑटोमेटिक सैनिटाइजर स्प्रे मशीन लगवाई है। अब पालिका में प्रवेश लेते समय पहले अधिकारी व कर्मचारी खुद को सैनिटाइज करेंगे और इसके बाद ही वह कार्यालय में दाखिल हो सकेंगे। कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए ही यह कदम उठाया गया है।

loksabha election banner

लॉकडाउन के बावजूद प्रतिदिन नगर पालिका के कार्यालय खुल रहे हैं। क्योंकि अधिकारी व कर्मचारी खाद्यान्न वितरण से लेकर सैनिटाइजेशन के कार्य में लगे हुए हैं। यहां तक कि रेहड़ी-पटरी वालों का पंजीकरण भी हुए हैं। ऐसे में बाहरी लोगों का पालिका में आना और अन्य गतिविधियां जारी हैं। इसी को देखते हुए नगर पालिका में कर्मचारियों की सुरक्षा हेतु ऑटोमेटिक सैनिटाइजर स्प्रे चैम्बर की व्यवस्था की गई है। ताकि, हमारे कर्मचारी स्वस्थ और सुरक्षित रहें।

पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत ने मंगलवार को मशीन की शुरू की और स्वयं को सैनिटाइज किया। उन्होंने बताया कि इस मशीन के चैम्बर में जैसे ही कोई अधिकारी व कर्मचारी खड़ा होगा तो ऑटोमेटिक रूप से वह सैनिटाइज हाे जाएगा। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में शहर के अन्य इलाकों और पुलिसकर्मियों के लिए यह ऑटोमेटिक सैनिटाइजर स्प्रे मशीन लगवाई जाएंगी। जिससे कि शहर में कोरोना वायरस का संक्रमण ना फैल सके।

इस दौरान अधिशासी अधिकारी जितेंद्र कुमार आनंद, मुख्य सफाई निरीक्षक राजेश यादव आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.