संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर
अयोध्या में भूमि पूजन होने के दौरान क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की भक्ति में सराबोर हो उठा। बुधवार को अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के भव्य मंदिर का भूमि पूजन किए जाने के दौरान गढ़-ब्रजघाट गंगानगरी समेत समूचा क्षेत्र भगवान राम की भक्ति में सराबोर हो उठा। सुबह सवेरे अपने जरूरी कामकाज निपटाने के उपरांत राम भक्तों ने अपने स्वजन के साथ टीवी चैनलों पर भूमि पूजन का सीधा प्रसारण देखते हुए एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम के जयकारे लगाकर हृदय को मिली अपार संतुष्टि का प्रदर्शन किया। राम भक्तों ने लड्डू बांटकर हर्ष जताया। इस दौरान महिला और बच्चों ने राम दरबार की आरती कर भगवान राम के जयकारे लगाए।
-------------
मंदिरों में किया हवन पूजन
क्षेत्रीय विधायक कमल मलिक ने अपने आवास पर भंडारा कराया। टाइगर गार्जियन भारत भूषण गर्ग, विहिप जिलाध्यक्ष महेश आर्य, मूलचंद आर्य, अशोक आर्य, ब्रजघाट में गंगा विचार मंच के पश्चिमी उत्तर प्रदेश सह संयोजक अशोक शर्मा, पालिका सभासद ओमप्रकाश पहलवान, गंगा सेवा समिति अध्यक्ष विनय मिश्रा ने हवन पूजन कर प्रसाद बांटा। गढ़ में विजय शर्मा, दीपक शर्मा, पवन कंसल, मोहित गुप्ता, विरेंद्र लाला, लोकेश गर्ग, गोविद नागर, कुलदीप शर्मा, महेंद्र चौहान बख्शी, सोनू गर्ग, अरुण त्यागी, राजेंद्र कैलाशी, टिकू शर्मा, नितेश पंडित, विरेंद्र चौहान, पूर्व रेंजर अशोक चौधरी, योगेंद्र चौधरी, सिभावली में दीपक भाटी, प्रदीप भाटी, अजय दादू, डॉ.बीपी शर्मा, दीपचंद महंत, सोनू प्रधान ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई। -बजरंग दल ने वितरित किए दिये
अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का भूमि पूजन होने के उपलक्ष्य में बजरंग दल के पदाधिकारी अंकुर सोनी, राहुल, तनु, जितेंद्र बजरंगी, रुपेंद्र पाल, दीपक कुमार ने राम भक्तों के घरों पर जाकर उन्हें दीपक वितरित किए।
हापुड़ में कोरोना वायरस से जुडी सभी खबरे
blink LIVE
PNB MetLife Webinar
VIDEO