Move to Jagran APP

तीसरे दिन भी जारी रहा सफाई कर्मचारियों का धरना

तीर्थ नगरी ब्रजघाट में तीसरे दिन भी नमामि गंगे योजना के तहत कार्य कर रहे सफाई कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन जारी रखा। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते घाटों पर गंदगी का अंबार लग गया। मंगलवार दोपहर कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन देने के लिए कांग्रेस के नेता पहुंच गए। उन्होंने जिम्मेदारों से कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द निस्तारण करने की मांग की।

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 07:16 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 07:16 PM (IST)
तीसरे दिन भी जारी रहा सफाई कर्मचारियों का धरना
तीसरे दिन भी जारी रहा सफाई कर्मचारियों का धरना

संवाद सहयोगी, ब्रजघाट : तीर्थ नगरी में तीसरे दिन भी नमामि गंगे योजना के अंतर्गत कार्य कर रहे सफाई कर्मचारियों का धरना जारी रहा। हड़ताल के कारण गंगा घाटों और आबादी क्षेत्र में गंदगी का अंबार लग गया। मंगलवार दोपहर कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन देने के लिए कांग्रेस के नेता भी पहुंच गए। उन्होंने नगरपालिका के अधिकारियों से सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द निस्तारण करने की मांग की।

loksabha election banner

नमामि गंगे योजना के अंतर्गत 42 सफाई कर्मचारी को गंगा तट पर सफाई करने के लिए नियुक्त किए गए हैं। आठ माह से वेतन नहीं मिलने के कारण नाराज कर्मचारी तीन दिन से धरने पर बैठे हैं, लेकिन नगर पालिका और प्रशासनिक अधिकारी सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं कर रहे हैं। कर्मचारियों द्वारा सफाई नहीं करने के कारण गंगा किनारे घाटों पर कूड़े का अंबार लग गया है। इस कारण यहां आने वाले श्रद्धालुओं को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सफाई कर्मचारियों द्वारा धरना दिए जाने की जानकारी मिलने पर मंगलवार दोपहर कांग्रेस नेता भी धरनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का तुरंत समाधान कराए जाने की मांग की। कांग्रेसी नेता मिथुन त्यागी ने जल्द से जल्द कर्मचारियों का वेतन दिलाने की मांग की। उनके साथ मुकेश कौशिक, तनवीर चौधरी, संजीव शर्मा आदि कांग्रेसी धरनास्थल पर पहुंचे। धरना देने वाले कर्मचारियों में संजू, राहुल, अमित, संदीप, महेंद्र, कविता, पूनम, रेखा, ¨चटू, विशाल, राजीव आदि शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.