नमाज पढ़कर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज
संवाद सहयोगी धौलाना थाना क्षेत्र के गांव देहरा में नमाज पढ़कर घर लौट रहे युवक पर जानल
संवाद सहयोगी, धौलाना :
थाना क्षेत्र के गांव देहरा में नमाज पढ़कर घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल के पिता की तहरीर पर आठ नामजद वह 5-6 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव निवासी शान मोहम्मद शाम के समय नमाज पढ़कर अपने घर जा रहा था, तभी रास्ते में उसे नसीम, सदाकत, इशाद, दानिश, मोहसीन, पप्पू, ताहिर सलीम व 5-6 अज्ञात लोगों ने घेर लिया। सभी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उस पर बंदूक की बटों से भी हमला किया गया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। तभी राह चलते लोगों द्वारा शोर मचाने पर आरोपित उसे मरा समझकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर घायल के स्वजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया है, वहीं घायल के पिता मास्टर यामीन की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस संबंध में कार्यवाहक थाना प्रभारी राजीव कुमार का कहना है कि आरोपितों की तलाश की जा रही है।