Move to Jagran APP

कटआउट : हरा-भरा होगा पर्यावरण, रोपे जाएंगे 11.90 लाख पौधे

जागरण संवाददाता हापुड़ पर्यावरण को हराभरा बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इस बार

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Jan 2021 05:03 PM (IST)Updated: Sat, 09 Jan 2021 05:03 PM (IST)
कटआउट : हरा-भरा होगा पर्यावरण, रोपे जाएंगे 11.90 लाख पौधे
कटआउट : हरा-भरा होगा पर्यावरण, रोपे जाएंगे 11.90 लाख पौधे

जागरण संवाददाता, हापुड़

loksabha election banner

पर्यावरण को हराभरा बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इस बार शासन से 2021-2022 के लिए लक्ष्य भी निर्धारित कर दिया गया है, जो पिछले साल की तुलना में अधिक है। वन विभाग समेत अन्य विभागों की ओर से 11 लाख 90 हजार 31 पौधे रोपित किए जाएंगे। लक्ष्य का आवंटन होने के बाद सरकारी विभागों द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। वन विभाग किसानों को भी पौधे उपलब्ध कराएगा। इसमें सागौन, आंवला के अलावा अमरूद के पौधे भी किसानों को दिए जाएंगे। जिले में पिछले 10.72 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य दिया गया था। लक्ष्य के सापेक्ष पूरे जिले में 11.23 लाख पौधे रोपित किए गए थे। पिछले साल की तुलना में इस बार लक्ष्य बढ़ा दिया गया है। ग्राम्य विकास विकास, नगर पालिका, नगर पंचायत, रेल विभाग, रक्षा विभाग, उद्यान विभाग खुद पौधे तैयार करेंगे। इसके अलावा अन्य विभागों और किसानों को वन विभाग ही पौधे उपलब्ध कराएगा। निदेशक प्रभागीय सामाजिक वानिकी दीक्षा भंडारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए शासन से मिले पौधारोपण के लक्ष्य को सरकारी विभागों में आवंटित कर दिया है। पौधरोपण के लिए नर्सरी में पौधे तैयार कराए जा रहे हैं। इसके साथ-साथ गड्ढे भी खुदवाए जाएंगे। बरसात के समय पौधरोपण कराया जाएगा। किस विभाग को कितना करना है पौधारोपण विभाग का नाम पौधरोपण की संख्या वन विभाग 289000 पर्यावरण 43248 ग्राम्य विकास 434280 राजस्व 49440 पंचायतीराज विभाग 49440 आवास विकास विभाग 7200 औद्योगिक विकास विभाग 3840 नगर विकास 31320 लोक निर्माण 11040 जल शक्ति विभाग 11040 रेशम विभाग 23769 कृषि विभाग 83364 पशुपालन विभाग 6240 सहकारिता विभाग 2040 उद्योग विभाग 8520 विद्युत विभाग 6000 माध्यमिक शिक्षा 996 बेसिक शिक्षा 996 प्रावधिक शिक्षा 4680 उच्च शिक्षा 17640 श्रम विभाग 3360 स्वास्थ विभाग 9960 परिवहन विभाग 3360 रेलवे विभाग 20040 रक्षा विभाग 7200 उद्यान विभाग 54818 पुलिस विभाग/गृह विभाग 7200 योग 1190031 ------- जिले में पिछले तीन साल में हुए पौधारोपण का विवरण वित्तीय वर्ष लक्ष्य लगाए गए पौधे 2018-19 551686 600649 2019-20 1065433 1081289 2020-21 1072630 1123707 कुल योग 2689749 2805645


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.