Move to Jagran APP

Coronavirus: महाराष्ट्र से हापुड़ लौटे मजदूर निकले कोरोना पॉजिटिव, 10 नए मामले आए सामने

Coronavirus मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि शनिवार देर रात दस मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें से छह महिलाएं तीन बच्चे और एक व्यक्ति है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Sun, 17 May 2020 12:08 PM (IST)Updated: Sun, 17 May 2020 12:08 PM (IST)
Coronavirus: महाराष्ट्र से हापुड़ लौटे मजदूर निकले कोरोना पॉजिटिव, 10 नए मामले आए सामने
Coronavirus: महाराष्ट्र से हापुड़ लौटे मजदूर निकले कोरोना पॉजिटिव, 10 नए मामले आए सामने

हापुड़, मुकुल मिश्रा। हापुड़ में एक बार फिर से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। शनिवार दोपहर को छह कोरोना पॉजिटिव मरीज के स्वस्थ होने के बाद राहत की सांस मिली ही थी कि देर रात एक साथ नगर के दस मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो गई। इनमें छह महिलाएं, तीन बच्चे और एक व्यक्ति शामिल है। एक बार फिर दस कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

loksabha election banner

जनपद में अब तक 81 कोरोना से संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 37 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को प्रयोगशाला से शनिवार देर रात संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुईं। इनमें से दस मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें से आठ मरीज मोहल्ला फूलगढ़ी और दो मरीज मोहल्ला शकरपुरी निवासी हैं। इनमें से कुछ लोग महाराष्ट्र में मजदूरी करते थे।

यह अपने परिवार सहित वहीं रहते थे। सभी एक ही परिवार के लोग हैं। कुछ दिनों पहले ही यह सभी मरीज वहां से अपने घर आए थे। लेकिन उन्हें घर जाने से पहले ही सभी को 12 मई को क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती कराया था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इन्हें संदिग्ध मानते हुए सैंपल लेकर जांच को भेजे थे। इनमें से एक डेढ़ वर्ष, एक सात वर्ष और एक पांच वर्ष का बच्चा है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि शनिवार देर रात दस मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें से छह महिलाएं, तीन बच्चे और एक व्यक्ति है। इनमें से कुछ लोग महाराष्ट्र में मजदूरी करते थे। घर पहुंचने से पहले ही सभी को क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती करा दिया गया था।

अब सभी मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराकर उपचार शुरू करा दिया गया है। जनपद में अब तक 81 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 37 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। 43 मरीजों का उपचार कराया जा रहा है। जबकि एक मरीज की मौत हो चुकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.