पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन पर हुई प्रतियोगिता
जागरण संवाददाता हापुड़ एवरेस्ट वर्ल्ड स्कूल में छात्रों के बीच पर्यावरण वन एवं जलवायु परि
By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Oct 2020 06:48 PM (IST)Updated: Mon, 12 Oct 2020 06:48 PM (IST)
जागरण संवाददाता, हापुड़ :
एवरेस्ट वर्ल्ड स्कूल में छात्रों के बीच पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
मुख्य अतिथि विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए हम सभी को मेहनत करनी चाहिए। पौधे अधिक से अधिक लगाने चाहिए। जिससे कि सभी को शुद्ध हवा मिल सके। आने वाले भविष्य के लिए हम सभी को अभी से प्रयास करने होंगे। इस दौरान प्रतियोगिता में सफल रहने वाले बच्चों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान उत्तरी मंडल के अध्यक्ष विनीत दीवान, दक्षिण मंडल के अध्यक्ष प्रवीण सिघल, हितेश कश्यप, स्कूल के संस्थापक जीत सिंह सैनी, सभासद सुनील सैनी उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें