Move to Jagran APP

पराली जलाने पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पराली जलाने के मामले में कोतवाली में आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई हैं। रिपोर्ट दर्ज होने की सूचना के बाद से नामजदों सहित क्षेत्र के किसानों में हड़कंप मचा है। पुलिस का कहना है कि नामजदों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बता दे कि पराली जलाना प्रतिबंधित है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Nov 2019 07:36 PM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 06:07 AM (IST)
पराली जलाने पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पराली जलाने पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

संवाद सहयोगी, पिलखुवा :

loksabha election banner

पराली जलाने के मामले में कोतवाली में आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। रिपोर्ट दर्ज होने की सूचना के बाद से नामजदों सहित क्षेत्र के किसानों में हड़कंप मचा है। पुलिस का कहना है कि नामजदों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बता दे कि पराली जलाना प्रतिबंधित है। इसके बावजूद किसान पराली जला रहे है। जिससे वातावरण प्रदूषित हो रहा है। इसके चलते उपजिलाधिकारी विशाल यादव के निर्देश पर लेखपाल क्षेत्र में गश्त कर रहे है। थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि कोतवाली में दो अलग-अलग पराली जलाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई है। जिसमें लेखपाल राजकुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि ग्राम लाखन में पराली जलाईं जा रही थी। इसके आधार पर खेत स्वामी पूनम सचदेवा, प्रीति सचदेवा, विजय गर्ग निवासी नेहरू नगर गाजियाबाद को नामजद कराया गया है। इसके अतिरिक्त ग्राम खेड़ा में पराली जलाने से संबंधित दो मामलों में लेखपाल ब्रहमानंद शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें गाजियाबाद कविनगर निवासी सुधा गुप्ता, विपिन गुप्ता, आशा गुप्ता और शशांक गुप्ता नामजद है। पुलिस का कहना है कि नामजदों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.