Move to Jagran APP

भाजपा के संगठन मंत्री और क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत

21 एचपीआर 26 संवाद सहयोगी ब्रजघाट भाजपा के संगठन मंत्री और क्षेत्रीय अध्यक्ष ने संगठन को और

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 07:15 PM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 07:15 PM (IST)
भाजपा के संगठन मंत्री और क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत
भाजपा के संगठन मंत्री और क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत

21 एचपीआर 26

loksabha election banner

संवाद सहयोगी, ब्रजघाट:

भाजपा के संगठन मंत्री और क्षेत्रीय अध्यक्ष ने संगठन को और सशक्त करते हुए केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के प्रचार प्रसार में जुटने का आह्वान किया।

भाजपा के संगठन मंत्री सुनील बंसल और क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल सोमवार को दिल्ली से अमरोहा जा रहे थे, जिनका ब्रजघाट टोल प्लाजा पर स्वागत कर पार्टी नेताओं ने प्रतीक चिह्न के रूप में राधा कृष्ण की पेंटिग भेंट की। इस दौरान सुनील बंसल और मोहित बेनीवाल ने पार्टी संगठन को और सशक्त करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के अभियान में जुटने का आह्वान किया। सुनील बंसल ने दावा किया कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार अपराध के साथ ही भ्रष्टाचार पर प्रभावी ढंग में नकेल कस रही है, जिससे आम जनता में अपनी जानमाल की सुरक्षा की भावना बढ़ी है। इस दौरान जिलाध्यक्ष उमेश राणा, उपाध्यक्ष राजेश पंडित, नगराध्यक्ष अंकुर त्यागी, अंकुर सिरोही, राजेश अधाना समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.