Move to Jagran APP

अज्ञात वाहन की टक्कर से फ्लाईओवर से नीचे गिरा बाइक सवार

संवाद सहयोगी गढ़मुक्तेश्वर नगर के पुराने दिल्ली मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Sep 2020 07:06 PM (IST)Updated: Wed, 09 Sep 2020 07:06 PM (IST)
अज्ञात वाहन की टक्कर से फ्लाईओवर से नीचे गिरा बाइक सवार
अज्ञात वाहन की टक्कर से फ्लाईओवर से नीचे गिरा बाइक सवार

संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर

loksabha election banner

नगर के पुराने दिल्ली मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार बदरखा फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। हालांकि ऊंचाई कम होने की वजह से घायल को मामूली चोट आई। घायल को राहगीरों ने उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मेरठ के शास्त्री नगर निवासी इकराम अली बुधवार सुबह को अमरोहा से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे, जैसे वह नगर के पुराने दिल्ली मार्ग स्थित बदरखा रेलवे फ्लाईओवर पर पहुंचा तो पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर हो गई। टक्कर लगने से वह फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। घायल का उपचार कराया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.