बहादुरगढ़ के व्यक्ति की बुलंदशहर सड़क हादसे में मौत
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पलवाड़ा निवासी एक व्यक्ति की जनपद बुलंदशहर क्षेत्र के जहांगीराबाद में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक प्लास्टिग के बर्तन की फेरी करने के लिए वहां गया था। व्यक्ति की मौत की सूचना पर उसके परिवार में कोहराम मच गया है। स्वजन उसका शव लेने के लिए बुलंदशहर रवाना हो गए है।
संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर:
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पलवाड़ा निवासी एक व्यक्ति की जनपद बुलंदशहर क्षेत्र के जहांगीराबाद में सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक फेरी लगाकर प्लास्टिक के बर्तन बेचने के लिए गया था। व्यक्ति की मौत की सूचना पर स्वजन में कोहराम मच गया है। स्वजन उसका शव लेने के लिए बुलंदशहर रवाना हो गए हैं।
गांव पलवाड़ा निवासी 55 वर्षीय महमूद अली फेरी लगाकर प्लास्टिक के बर्तन बेचकर परिवार का पालन पोषण करते थे। रोजमर्रा के तरह शुक्रवार सुबह को वह मोपेड पर सवार होकर पड़ोसी जनपद बुलंदशहर क्षेत्र के जहांगीराबाद में गए थे। वहां अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस द्वारा उनको उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना बुलंदशहर जनपद की पुलिस ने मृतक के स्वजन को दी तो उनमें कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर स्वजन के साथ गांव के रहने वाले शहजाद अली, होशियार सिंह आदि लोग शव लेने के लिए गांव से बुलंदशहर के लिए रवाना हो गए।