जागरण संवाददाता, हापुड़
जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के 22 और मरीजों में रविवार को कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें से पांच मरीज नगर के जवाहर गंज निवासी हैं। इसके अलावा 13 और मरीज उपचार के बाद स्वस्थ घोषित कर दिए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को रविवार को कुछ संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट में से 22 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार इनमें से तीन मरीज हिडालपुर, एक मरीज चैनापुरी, एक मरीज शिवगढ़ी, एक मरीज खेड़ा, छह मरीज सिभावली मिल, तीन मरीज बक्सर, एक मरीज पिलखुवा की गांधी कॉलोनी, एक मरीज पोपाई, पांच मरीज जवाहर गंज निवासी हैं। सभी मरीजों को उपचार के लिए अधिकारियों ने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया है। वहीं 13 और मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि 22 और मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। 13 और मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए हैं। जनपद में अभी तक 1305 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 1054 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। 232 मरीजों की अस्पतालों में उपचार कराया जा रहा है। जबकि 19 मरीजों की अभी तक मौत हो चुकी है।
हापुड़ में कोरोना वायरस से जुडी सभी खबरे
blink LIVE
PNB MetLife Webinar
VIDEO