अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस की कार्यकारिणी हुई गठित
संवाद सहयोगी गढ़मुक्तेश्वर अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ने कार्यकारिणी का गठन कर नर
संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर
अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ने कार्यकारिणी का गठन कर नरेश ढिकौलिया को अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा।
नेशनल हाईवे किनारे स्थित एक होटल में बुधवार को अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस की बैठक हुई, जिसमें प्रदेशाध्यक्ष कमल सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। संगठन मजबूती को लेकर व्यापक चर्चा होने के उपरांत संगठन मजबूती पर विशेष जोर दिया गया। इसके पश्चात सर्वसम्मति के आधार पर गढ़ शाखा की नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें नरेश कुमार को अध्यक्ष, आशीष कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष, सुरेंद्र और नवीन कुमार को उपाध्यक्ष, सागर सिंह को महामंत्री, विनोद कुमार को मंत्री, रविशंकर को कोषाध्यक्ष, राजकुमार को कार्यालय मंत्री, गब्बर और नरेंद्र कुमार को संगठन मंत्री, अनिल कुमार और छोटे लाल को प्रचार मंत्री, सतीश और शिवम को संयुक्त मंत्री, अनिल को संरक्षक, सुधीर, विशाल, राकेश, बहादुर, विजयसिंह, राजपाल, राजवीर, पप्पन, रविशंकर, संदीप, सुभाष को कार्यकारणी सदस्य का दायित्व सौंपा गया। जिन्हें प्रदेशाध्यक्ष ने नियुक्ति पत्र सौंपा।