Move to Jagran APP

Hapur News: मौसम में आए इस बदलाव से रात भर सो नहीं पाए लोग

Hapur News रात करीब तीन बजे जाकर दिल्ली रोड और टाउन हाल बिजली घर की आपूर्ति सुचारू हो सकी। जबकि स्वर्ग आश्रम रोड मोदीनगर रोड रामपुर रोड बाबूगढ़ लालपुर उपैड़ा धीरखेड़ा बिजली घर से जुड़े इलाकों में शनिवार सुबह करीब छह बजे जाकर आपूर्ति सुचारू हो सकी।

By Abhishek TiwariEdited By: Published: Sat, 21 May 2022 12:23 PM (IST)Updated: Sat, 21 May 2022 12:23 PM (IST)
Hapur News: मौसम में आए इस बदलाव से रात भर सो नहीं पाए लोग
मौसम में आए इस बदलाव से रात भर सो नहीं पाए लोग

हापुड़, जागरण संवाददाता। शुक्रवार रात आई तेज आंधी शहर से लेकर देहात तक के वासियों के लिए आफत बनी। जगह-जगह तार टूटने के कारण रातभर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई मार्गों पर पेड़ टूटकर गिरने से यातायात प्रभावित हुआ। कुल मिलाकर आंधी लोगों के लिए मुसीबत बनकर सामने आई है।

loksabha election banner

रात करीब आठ बजे अचानक तेज आंधी शुरू हुई। कुछ देर बाद आंधी बंद हो गई। जिसके बाद रात करीब साढ़े नौ बजे अचानक फिर से तेज आंधी शुरू हुई। इस कारण विद्युत आपूर्ति को बंद कर दिया गया, लेकिन रात करीब तीन बजे तक आंधी चलती रही। जिस कारण शहर से लेकर देहात तक पूरी रात ब्लैक आउट रहा।

रात करीब तीन बजे जाकर दिल्ली रोड और टाउन हाल बिजली घर की आपूर्ति सुचारू हो सकी। जबकि, स्वर्ग आश्रम रोड, मोदीनगर रोड, रामपुर रोड, बाबूगढ़, लालपुर, उपैड़ा, धीरखेड़ा बिजली घर से जुड़े इलाकों में शनिवार सुबह करीब छह बजे जाकर आपूर्ति सुचारू हो सकी। गर्मी के बीच आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

कई इलाकों में टूटे पेड़

देहात क्षेत्र के इलाकों में कई जगह पेड़ टूटे हैं। कई जगहों पर पेड़ टूटकर गिरने से विद्युत तार टूट गए। इन टूटे पेड़ों के कारण कई जगहों पर रास्ते भी बाधित हुए हैं।

आम की फसल को नुकसान 

किसान मदन ने बताया कि आंधी के कारण उनकी आम की फसल को नुकसान पहुंचा है। पेड़ से आम टूटकर जमीन पर गिर गए हैं, इन आम को अभी पकने में समय था। कई जगहों पर पेड़ भी टूटकर गिर गए हैं। इससे आम के किसानों को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचा है।

आम के बाग में महिला का क्षत-विक्षत मिलने से सनसनी

उधर, थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव मोरपुर अंडरपास के निकट आम के बाग में महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला हत्या की गई या फिर वह दुर्घटना का शिकार हुई है, यह सवाल पहेली बना हुआ है। क्योंकि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मौके पर पहुंचे सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस महिला की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.