सड़क हादसे में दो लोग घायल
संवाद सहयोगी गढ़मुक्तेश्वर गढ़ क्षेत्र के गांव बदरखा के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वा
संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर :
गढ़ क्षेत्र के गांव बदरखा के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से दो लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। जनपद बदायूं निवासी विजय कुमार बृहस्पतिवार को बाइक पर सवार होकर दिल्ली के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह गढ़ के गांव बदरखा के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट पहुंचे तो पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर वह घायल हो गया। जबकि, उक्त घटना स्थल पर ही मुरादाबाद की ओर से दिल्ली की ओर जा रहे एक बाइक सवार की बाइक अचानक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में घायल हुए बाइक सवार बेहोश हो गया। पुलिस ने उसको उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है।