Move to Jagran APP

16.76 करोड़ से दोयमी-लौटी मार्ग का होगा निर्माण

वि. हापुड़ ग्राम दोयमी से लौटी मार्ग तक करीब 12.80 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण होगा

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Mar 2021 07:02 PM (IST)Updated: Mon, 15 Mar 2021 07:02 PM (IST)
16.76 करोड़ से दोयमी-लौटी मार्ग का होगा निर्माण
16.76 करोड़ से दोयमी-लौटी मार्ग का होगा निर्माण

वि., हापुड़ :

loksabha election banner

ग्राम दोयमी से लौटी मार्ग तक करीब 12.80 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण होगा। इस पर करीब 16.76 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सोमवार को लोकसभा सदस्य राजेंद्र अग्रवाल और विधायक विजयपाल आढ़ती ने सड़क चौड़ीकरण एवं सु²ढ़ीकरण कार्य का फीता काटकर और पूजा-अर्चना कर शिलान्यास किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोकसभा सदस्य राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र में चारों ओर विकास की गंगा बह रही है। कोरोना काल के वैश्विक संकट के बावजूद विकास कार्यों की गति धीमी अवश्य हुई है, लेकिन रुकी नहीं है। केंद्र व प्रदेश सरकार क्षेत्र के विकास के लिए सदैव तत्पर हैं। विधायक विजयपाल आढ़ती लगातार क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत रहते हैं, उसी का परिणाम है कि अत्यंत जर्जर यह मार्ग अब चौड़ीकरण के साथ बनने जा रहा है।

विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र से जाने वाली सड़कों का जाल बिछने से यहां के लोगों का आवागमन अत्यंत सुगम हुआ है।

कार्यक्रम के दौरान दिनेश त्यागी, पुनीत गोयल, श्यामेन्द्र त्यागी, राकेश त्यागी, सुधीर गोयल, राजीव अग्रवाल, महेश शर्मा, प्रमोद त्यागी, अरुण शर्मा, महेंद्र कोरी, सहदेव त्यागी, हेमंत सैनी, तुषार अग्रवाल, सुभाष त्यागी, महेश तोमर, सुनील वर्मा, पवन गर्ग, सुबीश त्यागी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.