Move to Jagran APP

संस्कृत भाषा है सभी भाषाओं की जननी : राम नयन

हापुड़ : श्रीमती ब्रहमा देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर सैकेंडरी स्कूल के प्रांगण में चल रही दो दिवस

By Edited By: Published: Sun, 24 Apr 2016 12:17 AM (IST)Updated: Sun, 24 Apr 2016 12:17 AM (IST)
संस्कृत भाषा है सभी भाषाओं की जननी : राम नयन

हापुड़ : श्रीमती ब्रहमा देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर सैकेंडरी स्कूल के प्रांगण में चल रही दो दिवसीय भारतीय सस्कृति के संरक्षण एवं प्रचार प्रसार कार्यशाला का समापन शनिवार को किया गया। कार्यशाला में छात्राओं को सांस्कृतिक भाषा के इतिहास के बारे मे जानकारी दी गई। इस दौरान छात्राओं ने सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वहां मौजूद लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

loksabha election banner

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एएसपी राम नयन यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि संस्कृत देव भाषा है। यह सभी भाषाओं की जननी है। विश्व की समस्त भाषाएं इसी के गर्भ से उत्पन्न हुई हैं। वेदों की रचना इसी भाषा में होने के कारण इसे वैदिक भाषा भी कहते है। संस्कृत भाषा का प्रथम काव्य ग्रंथ ऋग्वेद को माना जाता है। ऋग्वेद को आदि ग्रन्थ भी कहा जाता है। किसी भी भाषा के उत्पन्न के बाद इतनी दिव्या एव अलौकिक कृति का सृजन कहीं ²ष्टि गोचर नही होता है। ऋग्वेद की ऋचाओं में संस्कृत भाषा का लालित्य, व्याकरण, छंद, सौंदर्य, अलंकार, अद्धुत एवं आश्चर्यजनक है।

छात्राओं ने वृद्धाश्रम पर लघु नाटिका व अन्य छात्राओं ने लोक गीत व विभिन्न प्रकार के सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वहां मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर राजकृपाल, स्वाति गर्ग, पूनम अग्रवाल, टीसी गर्ग, अनिल अग्रवाल, सुनील कुमार शर्मा, सुरेंद्र कुमार, कुलदीप तथा अलाक गुप्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.