भाजपा के प्रत्याशी बने युवराज सिंह
इचौली गांव में वाले पूर्व विधायक युवराज सिंह को हमीरपुर सदर सीट से भाजपा के प्रत्याशी बनाए गए हैं। उपचुनाव में काफी जददोजहद के बाद सोमवार देर रात पूर्व विधायक के नाम पर मुहर लग गई। इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। बता दें कि युवराज सिंह मौदहा विधानसभा सीट से 19
हमीरपुर : मौदहा के नायक पुरवा इचौली गांव में वाले पूर्व विधायक युवराज सिंह को हमीरपुर सदर सीट से भाजपा के प्रत्याशी बनाए गए हैं। उपचुनाव में काफी जद्दोजहद के बाद सोमवार देर रात पूर्व विधायक के नाम पर मुहर लग गई। इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। बता दें कि युवराज सिंह मौदहा विधानसभा सीट से 1989 में पहली बार विधायक बने। अब यह विधानसभा समाप्त कर इसे हमीरपुर विधानसभा में सम्मलित कर दिया गया है। इसे बाद वह बांदा-चित्रकूट से निकाय क्षेत्र से 2003 से 2010 तक एमएलसी रहे। इसमें मंडल की सभी 10 विधानसभा शामिल हैं। इनके पिता स्वर्गीय ब्रजराज सिंह भी 1962 से 1967 तथा 1969 से 1974 तक मौदहा विधानसभा से विधायक रहे। इसके अलावा वे चंद्रभाग गुप्ता की सरकार में राज्यमंत्री भी रहे। बता दें कि युवराज सिंह मौदहा में स्थापित गांधी इंटर कॉलेज के अध्यक्ष पर पर कार्यरत हैं। वहीं वे बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से बालीवाल के बेहतरीन खिलाड़ी भी रहे।