प्रशासनिक की अनुमति न मिलने पर टला यज्ञ
संसू इंगोहटा आचार्य संहिता और कोरोना संक्रमण के चलते जिला प्रशासन द्वारा अनुमति न देने पर

संसू, इंगोहटा : आचार्य संहिता और कोरोना संक्रमण के चलते जिला प्रशासन द्वारा अनुमति न देने पर फरवरी में होने वाले विशाल यज्ञ को कुछ समय के लिए टाल दिया गया है। यज्ञ कमेटी से मिली जानकारी के अनुसार स्वामी रोटी राम की तपस्थली मुमुक्ष आश्रम इंगोहटा में दो फरवरी से 11 फरवरी तक सहस्त्र चंडी यज्ञ का आयोजन प्रस्तावित था। यज्ञ की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लग जाने के साथ-साथ कोरोना संक्रमण की दस्तक को देखते हुए जिला प्रशासन ने यज्ञ समारोह को टालने की बात कही थी। यज्ञ समिति ने यज्ञ को कुछ समय के लिए टाल दिया है। अब चुनाव संपन्न होने के बाद तथा कोरोना की रफ्तार थमते ही यज्ञ का आयोजन होगा।
Edited By Jagran