Move to Jagran APP

छज्जे पर चढ़कर पन्नी डाल रही महिला गिरी, मौत

छत के छज्जे पर चढ़कर पन्नी डाल रही महिला गिरी मौत घर में चल रहीं थी भांजी की शादी की तैयारियां

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Jun 2020 06:11 PM (IST)Updated: Wed, 24 Jun 2020 06:11 PM (IST)
छज्जे पर चढ़कर पन्नी डाल रही महिला गिरी, मौत

संवाद सहयोगी, राठ : छज्जे पर पन्नी डाल रही महिला संतुलन खो बैठे और वह नीचे गिर गई। इससे महिला के सिर पर गंभीर चोटें आ गई। स्वजन उसे इलाज के लिए सीएचसी ले गए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

loksabha election banner

कोतवाली के गल्हिया गांव किशोर सिंह की 32 वर्षीय पत्नी रामसखी बुधवार की सुबह करीब आठ बजे छज्जे पर चढ़कर दीवार पर पन्नी डाल छप्पर बना रही थी। दीवार किनारे लगे बांस पर पैर रखने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर गई। उसी दौरान छत पर रखे ईंट भरभरा कर उसके ऊपर गिर गए। यहां उसकी मौत हो गई। मृतक के पति ने बताया कि कल औंता गांव में उसकी भांजी दीक्षा पुत्री हरि सिंह का मंडप था। उसी की तैयारी में लगे हुए थे। बताया कि सुबह बारिश होने पर उसकी पत्नी छत पर चढ़कर छप्पर बना रही थी। संतुलन बिगड़ जाने पर उसकी नीचे गिरकर मौत हो गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.