बेसहारा गोवंश की देखरेख के लिए ग्रामीणों ने किया चंदा
संस कुरारा बेसहारा गोवंश की समस्या के चलते ग्रामीण परेशान हैं। वही आलाधिकारी भी शा
संस, कुरारा : बेसहारा गोवंश की समस्या के चलते ग्रामीण परेशान हैं। वही आलाधिकारी भी शासन के आदेशों का मजाक बनाये हुए हैं। जिसके चलते ग्रामीणों को स्वयं चंदा कर गोशाला में रखवाली करने वाले दो लोगो को रखा है।
कुरारा विकास खंड के भौली गांव में ग्रामीण खुद स्वयं ही चंदा करके गोशाला में बंद बेसहारा मवेशियों की खाने की व्यवस्था कर रहे हैं। वही उनकी सेवा करने के लिए ग्रामीणों द्वारा चंदा कर दो लोगों को पांच हजार रुपये महीना गोशला में रखा है। गांव निवासी अजय सिंह, बबलू सिंह, चंदा निषाद, सर्वेश चौहान ने बताया कि गोशाला में बेसहारा गोवंशों की देखरेख के लिए गांव के ही बीरू सिंह व बड्डन विश्वकर्मा को पांच हजार रुपये महीना प्रति व्यक्ति ग्रामीण चंदा करके दे रहे हैं। ताकि गोशाला में बंद लगभग एक सैकड़ा गोवंशों का रखरखाव सही तरीके से हो सके। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी दिव्या त्रिपाठी ने बताया कि पंचायत सदस्यों की शपथ न होने के चलते ग्राम प्रधान का खाता नहीं खुल पाया है। आलाधिकारियों को गांव में प्रशासक नियुक्त करने के लिए सूचित किया जा चुका है।