आज आएंगी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष
जासं हमीरपुर राज्य महिला आयोग की ओर से जारी किए गए प्रोटोकाल के अनुसार आयोग की उपा
By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 08:34 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 08:34 PM (IST)
जासं, हमीरपुर : राज्य महिला आयोग की ओर से जारी किए गए प्रोटोकाल के अनुसार आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह शुक्रवार को दोपहर बाद तीन बजे मुख्यालय आएंगी। इसके बाद वह स्थानीय गेस्ट हाउस में शाम चार बजे महिलाओं की समस्याओं व उनके उत्पीड़न के संबंध में स्थानीय महिलाओं से विचार विमर्श करेंगी। रात्रि विश्राम के बाद शनिवार को वह मेरापुर स्थित ईश चैतन्य आश्रम के संस्थापक स्वं जयवीर सिंह के षोडशी को लेकर आयोजित श्रद्धांजलि अर्पण कार्यक्रम में शामिल होंगी। साथ ही दोपहर 12 बजे जिला प्रोबेशन अधिकारी व 181 टीम के साथ समीक्षा बैठक करेंगी। बाद में वह अपनी सुविधानुसार गौतमबुद्ध नगर को प्रस्थान करेंगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें