Move to Jagran APP

मिशन शक्ति में महिलाओं का संबल बनी यूपी 112

जागरण संवाददाता हमीरपुर शासन की ओर से चलाए गए मिशन शक्ति अभियान में यूपी 112 महिलाओ

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Jan 2021 08:32 PM (IST)Updated: Sun, 03 Jan 2021 08:32 PM (IST)
मिशन शक्ति में महिलाओं का संबल बनी यूपी 112
मिशन शक्ति में महिलाओं का संबल बनी यूपी 112

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : शासन की ओर से चलाए गए मिशन शक्ति अभियान में यूपी 112 महिलाओं की खासी मददगार साबित हो रही है। बीते दो माह में 930 महिलाओं ने यूपी 112 पर फोन कर मदद मांगी है। इसमें कई ऐसे मौके रहे जहां मौके पर पहुंच यूपी 112 ने महिलाओं के हो रहे उत्पीड़न को रोका।

loksabha election banner

मौजूदा में शासन द्वारा महिलाओं के हो रहे उत्पीड़न को रोकने के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया है। इसके तहत प्रशासन पूरी ताकत से इसे सफल बनाने में जुटा है। वहीं ऐसे में यूपी 112 महिलाओं के लिए संबल बन रही है। जानकारी के अनुसार बीते एक नवंबर से अब तक 930 महिलाओं ने समस्याओं को लेकर यूपी 112 को फोन किया है। इसमें 773 महिलाओं ने जहां सीधे 112 नंबर को डायल किया। वहीं 157 महिलाओं ने 1090 नंबर के माध्यम से अपनी शिकायत यूपी 112 के सामने रखी। इनके निस्तारण में संबंधितों द्वारा तत्परता दिखाई गई। पेड़ से बांध की जा रही महिला की पिटाई को रोका

10 नवंबर 2020 को मुख्यालय के जेल तालाब मोहल्ले में एक महिला को पेड़ से बांधकर पीटा जा रहा था। सूचना मिलते ही यूपी 112 ने सक्रियता दिखाई और महिला को बचा लिया। बल्कि आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई भी कराई। यमुना में छलांग लगाने वाली युवती को बचाया

बीते माह नौ दिसंबर को यूपी 112 को एक युवती द्वारा यमुना नदी से कूदने की सूचना मिली। मौके पर तत्काल पहुंची पीआरवी ने वहां मौजूद नाविक को युवती की तलाश में लगाया। इस पर नाविक द्वारा युवती को बेहोश अवस्था में नदी से बाहर निकाला गया। वहीं कोतवाली पुलिस को सूचना होने पर वह भी मौके पर पहुंच गई। जिस पर युवती का समय से इलाज करा बचा लिया गया। वही उसकी समस्या का त्वरित निस्तारण कराया गया। यूपी 112 प्रभारी केएन सिंह के अनुसार महिला संबंधी मामलों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है। हालांकि पीआवी टीमें फोन आने पर मौके पर पहुंचती है। लेकिन महिलाओं के मामले में गंभीर है। ताकि महिलाओं के अंदर सुरक्षा को लेकर विश्वास जागे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.