तालाब से मिट्टी खोदने पर दो पक्ष भिड़े, चार जख्मी
संवाद सूत्र बिवार थानाक्षेत्र के एक गांव के तालाब में मिट्टी खोदने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।
संवाद सूत्र, बिवार : थानाक्षेत्र के एक गांव में तालाब की मिट्टी खोदने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद अधिक होने पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इससे दोनों पक्षों के चार लोग जख्मी हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
थानाक्षेत्र के पाटनपुर गांव निवासी प्रीती देवी पुत्री श्यामबाबू ने तहरीर दी कि गांव में तालाब का मछली का पालन करने को पिता के नाम पट्टा है। रविवार सुबह सनी पुत्र गंगाराम अपनी बहन प्रियंका देवी के साथ तालाब से मिट्टी खोद रहे थे। भाई अजीत के मना करने पर दोनों अभद्रता करने लगे। अजीत के विरोध करने पर सनी ने सिर पर फावड़ा से हमला कर जख्मी कर दिया। शोर मचाने पर अजीत की बहन प्रीती देवी बचाव करने आ गई। तो उसके ऊपर लाठी से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर सुनकर चंद्रप्रकाश, गंगाराम, विजय, राजेंद्र, सुरेश ने आकर भाई-बहन के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। तभी भाई-बहन का बचाव करते हुए सानू पुत्र श्यामबाबू ने प्रियंका पुत्री गंगाराम के सिर में हसिया से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गई। घटना में अजीत, प्रीती, प्रियंका, सानू घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।