व्यापारी साप्ताहिक बंदी का पूर्ण रूप से करें पालन
संवाद सहयोगी राठ भारतीय उद्योग व्यापार मंडल नगर इकाई द्वारा एक व्यापारी कैंप का आयोजन ह
संवाद सहयोगी, राठ : भारतीय उद्योग व्यापार मंडल नगर इकाई द्वारा एक व्यापारी कैंप का आयोजन हुआ। जिसमें जयसेन डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर अधिकारी हमीरपुर, रामनरेश असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर, असद खान श्रम प्रवर्तन अधिकारी, राहुल पाल वरिष्ठ फायर बिग्रेड अधिकारी, जगदीश मौर्या बाट माप अधिकारी ने व्यापारियों को जानकारियां दीं।
इस दौरान श्रम प्रवर्तन अधिकारी असद खान ने बताया कि व्यापारी साप्ताहिक बंदी का पूर्णत: पालन करें। कोई भी व्यापारी अगर बुधवार बंदी के दौरान दुकान खोलता पाया गया तो उसके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सभी अधिकारियों द्वारा विभाग से संबंधित जानकारियां दी गईं। व्यापारी भाइयों ने अपनी समस्याओं का समाधान किया। कार्यक्रम में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता, जिला महासचिव कामेश गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष राजेन्द्र सर्राफ, कोर कमेटी अध्यक्ष रविद्र गुप्ता, प्रदेश संगठन मंत्री ब्रजेंद्र सोनी, नगर अध्यक्ष शिवकुमार सोनी, नगर महामंत्री मुकेश गुप्ता, कोर कमेटी सदस्य राकेश गुप्ता, प्रमोद सर्राफ, गिरीश बुधोलिया, नीलेश अग्रवाल, अजय अग्रवाल, मुकेश बुधौलिया, केके सोनी, आनंद सोनी, सागर सर्राफ, विनोद गुप्ता, सुनील शर्मा, मनोज सोनी, गणेश अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, गजेंद्र यादव, ब्रजेंद्र गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता मौजूद रहे।