हमीरपुर में पंचायत भवन में ग्रामीण रखते हैं ज्वार
संवाद सूत्र कुरारा विकासखंड क्षेत्र के जमरेही ऊपर गांव के पंचायत भवन का हाल बेहाल हैं
संवाद सूत्र, कुरारा : विकासखंड क्षेत्र के जमरेही ऊपर गांव के पंचायत भवन का हाल बेहाल हैं। इसमें मुख्य गेट का दरवाजा बंद रहता है। वही पंचायत भवन जर्जर हालत में है तथा इसकी सफाई कभी नहीं कराई जाती है। वहीं इसमें गांव के लोग ज्वार आदि रखे हैं।
क्षेत्र के जमरेही ऊपर ग्राम पंचायत में बना पंचायत घर रख रखाव के अभाव में जर्जर हो गया है। इसमें लगा मुख्य गेट बंद रहता है। इसमें सफाई व्यवस्था न होने के कारण गंदगी का साम्राज्य है। इसके प्रांगण में भी चारा उगा हुआ है। इनकी सफाई कभी नहीं होती है। वही पंचायत घर जर्जर हालत में है। इसकी दीवार में दरार आ चुकी है। इनमें अभी तक प्लास्टर भी नहीं कराया गया है। इससे यह भवन खंडहर बनता जा रहा है। गांव के लोग इसके अंदर पशुओं का चारा आदि एकत्र किए हैं। वही ग्राम पंचायत की बैठक भी इसमें नही होती है। जागरुक ग्रामीणों ने इसके नवीनीकरण कराये जाने की मांग की है।