साइकिल सवार को मारी टक्कर, बाइक छोड़ भागा युवक
संस भरुआ सुमेरपुर सोमवार रात कस्बे के बांकी मार्ग लत्ताही देवी के पास तेज रफ्तार बाइक सव
संस, भरुआ सुमेरपुर : सोमवार रात कस्बे के बांकी मार्ग लत्ताही देवी के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने कस्बे से गांव जा रहे साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बाइक सवार बाइक छोड़कर भाग निकला। राहगीरों ने घायल साइकिल सवार को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार कराया। सोमवार रात बांकी गांव निवासी रामशरन फेरी लगाने के उपरांत रात आठ बजे गांव जा रहा था। लत्ताही देवी के समीप बांकी की ओर से आ रहे बाइक सवार ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। रामशरन की साइकिल चकनाचूर हो गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बाइक सवार बाइक छोड़कर भाग निकला। गांव जा रहे अन्य राहगीरों ने घायल को उपचार के लिए कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने बाइक को कब्जे में ले रखा है।