कमेटी व ग्रामीणों ने कराई गरीब कन्या की शादी
संसू बिवार गरीब कन्या की शादी को मंदिर के पदाधिकारियों के सहयोग से संपन्न कराई गई।
By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 11:14 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 05:11 AM (IST)
संसू, बिवार : गरीब कन्या की शादी को मंदिर के पदाधिकारियों के सहयोग से संपन्न कराई गई। शादी समारोह में महिलाओं ने भी सहयोग किया। जरिया थाना के पचखुरा गांव का घसीटा कुशवाहा दो वर्ष से बिवार के राजू अहिरवार के नलकूप में कार्य करता है। गरीबी के कारण पुत्री की शादी नहीं हो पा रही थी। मजबूरन उसने दयालदास बाबा मंदिर के पदाधिकारियों से संपर्क किया। मंदिर के पदाधिकारियों ने सोमवार की रात थाना ललपुरा के स्वासा बुजुर्ग गांव के पप्पू के साथ पुत्री माया देवी की शादी मंदिर में संपन्न कराई। कमेटी के अलावा गांव के लोगों ने भी कन्या की शादी में सहयोग किया। कमेटी के प्रबंधक शिव कुमार पाठक, पहलवान सिंह मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें