कर्जदार किसान ने कुएं में कूद दी जानी
संवाद सूत्र, कुरारा: एक तो कर्ज, उसपर फसल खराब। इससे अवसाद में आये किसान ने रविवार रात कु
संवाद सूत्र, कुरारा: एक तो कर्ज, उसपर फसल खराब। इससे अवसाद में आये किसान ने रविवार रात कुएं में कूद कर जान दे दी। ग्रामीणों का कहना है कि उसे जिंदा निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन गहराई अधिक होने से समय लग गया।
थाना क्षेत्र के ग्राम जमरेही ऊपर निवासी 42 वर्षीय फूलचंद्र पुत्र गट्ठा ने रविवार रात नौ बजे गांव के ही कुएं में कूद गया। पत्नी राजवती ने बताया कि चार पुत्रियां सोनी, अंजना, रंजना व गुड़िया हैं। मात्र 2 बीघे खेती से ही परिवार का पोषण होता है। इसी से बच्चियों की शादी भी करनी है। खेती कर्ज लेकर करनी पड़ती है और फसल से उसको अदा किया जाता है। लेकिन, पिछले कुछ सालों से बराबर खराब होती आ रही है। इससे न तो परिवार का खर्च चल पा रहा था न ही कर्ज अदा हो पा रहा है। उनके पास इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक का 30 हजार का क्रेडिट कार्ड था, जिसका 13500 से अधिक का कर्ज बाकी है, जिसको जमा नहीं कर पा रहे थे। इससे काफी समय से तनाव में रहते थे।
काफी समय तक चल रही थी सांसे
ग्रामीणों ने बताया कि घटना के फौरन बाद ही पुलिस को सूचना देकर निकालने का प्रयास शुरू कर दिया गया, लेकिन गहराई ज्यादा होने से समस्या हो गई। कुछ ही देर में पुलिस पहुंची तब भी फूलचंद ¨जदा था। उसने प्रयास किया, लेकिन देरी हो गई। कुरारा इंस्पेकटर केके पांडेय ने बताया कि उन्हें पैर फिसलने से कुएं में गिरने की सूचना मिली थी। तुरंत पुलिस को भेजा गया। जबतक उसे निकाला गया उसकी मौत हो चुकी थी।